सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSSSC AGTA 2025 Final Result Out for 3,446 posts; Check category-wise cutoff here

UPSSSC AGTA 2025 Final Result: कृषि तकनीकी सहायक का अंतिम परिणाम घोषित, 3,446 अभ्यर्थी चयनित; देखें कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

UPSSSC AGTA 2025 Final Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। कुल 3,446 पदों के सापेक्ष 3,446 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। श्रेणीवार कटऑफ नीचे देख सकते हैं।
 

UPSSSC AGTA 2025 Final Result Out for 3,446 posts; Check category-wise cutoff here
upsssc - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

UPSSSC AGTA 2025 Final Result: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 3,446 पदों के लिए आयोजित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी मुख्य परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम के साथ ही आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ भी घोषित कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों में सबसे अधिक अनारक्षित श्रेणी के हैं।



इस भर्ती के लिए आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2024 थी। लिखित परीक्षा 13 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया के सभी चरणों के पूरा होने के बाद प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के 3446 पदों के सापेक्ष 3446 अभ्यर्थियों को अंतिम रुप से चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेणीवार चयनित अभ्यर्थी

कुल 3,446 अभ्यर्थियों में 1,813 अनारक्षित, 629 अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति 509, ईडब्ल्यूएस के 344, अनुसूचित जनजाति के 151 अभ्यर्थी शामिल हैं।

तकनीकी सहायक ग्रुप-सी भर्ती 2025 की श्रेणीवार कट-ऑफ

श्रेणी अंतिम चयनित अभ्यर्थी के प्राप्तांक अंतिम चयनित अभ्यर्थी की जन्मतिथि
अनारक्षित (UR) 56.50 25.07.2001
अनुसूचित जाति (SC) 48.75 29.07.1999
अनुसूचित जनजाति (ST) 13.50 04.01.1997
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 55.25 23.06.1996
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 51.00 15.07.1995

UPSSSC AGTA 2025 Final Result - PDF
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed