सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NIACL Apprentice Recruitment 2026: 550 Vacancies Announced, Online Applications Open

NIACL Vacancy 2026: सरकारी बीमा कंपनी में मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में अप्रेंटिस की 550 वैकेंसी, आवेदन शुरू

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 23 Jun 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
सार

NIACL Apprentice Recruitment 2026: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 2026 में 550 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह सरकारी बीमा कंपनी में 1 साल की ट्रेनिंग पाने का एक अच्छा मौका है, जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

NIACL Apprentice Recruitment 2026: 550 Vacancies Announced, Online Applications Open
NIACL Vacancy 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

NIACL Vacancy 2026: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 550 प्रशिक्षु पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य / केंद्र शासित प्रदेश रिक्तियां
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
आंध्र प्रदेश 17
अरुणाचल प्रदेश 1
असम 10
बिहार 11
चंडीगढ़ 24
छत्तीसगढ़ 8
दादरा और नगर हवेली 1
दिल्ली 37
गोवा 1
गुजरात 35
हरियाणा 6
हिमाचल प्रदेश 1
जम्मू और कश्मीर 1
झारखंड 5
कर्नाटक 24
केरल 30
लेह 1
लक्षद्वीप 1
मध्य प्रदेश 20
महाराष्ट्र 138
मणिपुर 1
मेघालय 1
मिजोरम 1
नागालैंड 1
ओडिशा 12
पुडुचेरी 1
पंजाब 16
राजस्थान 20
सिक्किम 1
तमिलनाडु 46
तेलंगाना 18
त्रिपुरा 1
उत्तर प्रदेश 24
उत्तराखंड 14
पश्चिम बंगाल 20
कुल 550

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना जरूरी है। यह डिग्री 01 जनवरी 2022 से 01 जून 2026 के बीच पूरी की गई होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास पहले से कोई भी प्रशिक्षण या कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए।


इस भर्ती में आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है, जिसकी गणना 01 जून 2026 के आधार पर होगी। सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी, जैसे SC/ST को 5 साल, OBC को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल तक की छूट मिलती है। इसके अलावा विधवा, तलाकशुदा या कानूनी रूप से अलग हुई महिलाओं को भी अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की गई है।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। यह कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता और आवश्यक विषयों की जानकारी का परीक्षण किया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा परीक्षा देनी होगी। इसमें संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की क्षमता जांची जाएगी। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं कक्षा में उस स्थानीय भाषा का अध्ययन किया है और इसका प्रमाण उपलब्ध है, उन्हें यह परीक्षा नहीं देनी होगी।

अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस होगी। इस दौरान उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी और अधिकृत चिकित्सक द्वारा जारी शारीरिक फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क (18% जीएसटी सहित)
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (पुरुष) 944
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (महिला) 708
अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/दिव्यांग (PwBD) (किसी भी लिंग के) 236

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी विवरण भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  • भरे गए फॉर्म की एक बार जांच कर Final Submit करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed