{"_id":"6a3b95044b0ed13d570b5fa0","slug":"three-teenagers-drowned-while-bathing-in-son-river-police-and-villagers-engaged-in-search-in-sonbhadra-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: सोन नदी में नहाते समय दो किशोर समेत तीन डूबे, स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: सोन नदी में नहाते समय दो किशोर समेत तीन डूबे, स्थानीय गोताखोरों के साथ तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
Sonbhadra News: चोपन क्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में नहाते समय दो किशोर और एक युवक डूब गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीण तलाश में जुट गए।
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर गांव में बुधवार सुबह सोन नदी में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू कराई है। एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है।
क्या है पूरा मामला
मीतापुर गांव निवासी बोल बम केवट (16) पुत्र लोधी केवट तथा दीपक केवट (10) पुत्र भगवान दास केवट व आशीष पुत्र रविन्द्र (18) परिवार की महिलाओं के साथ बुधवार सुबह सोन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नहाते समय तीनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। साथ मौजूद महिलाओं ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरों की तलाश शुरू की गई। सूचना पर चोपन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और खोजबीन अभियान में जुट गई। पुलिस ने एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी। समाचार लिखे जाने तक किशोरों का पता नहीं चल सका था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर स्थिति सामान्य है। स्थानीय गोताखोरों और राहत दल की मदद से खोजबीन जारी है।