{"_id":"6a3b6df9ab738151c90220e8","slug":"video-congress-workers-staged-a-protest-against-arbitrary-blasting-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मनमानी ब्लास्टिंग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मनमानी ब्लास्टिंग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में नौ सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने ओबरा तहसील पर एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद मांगों से संबंधित एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार ओबरा को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। बताया कि आए दिन आदिवासियों ग्रामवासियों पर होता अत्याचार देखकर शासन प्रशासन के लोग सिर्फ मूक दर्शक बने हुए हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और आदिवासियों, ग्रामवासियों और किसानों की मांगों को लेकर अनदेखी की जा रही है। कई बार ग्रामीण और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से पत्र देने पर भी कोई सुनवाई, कोई जांच नहीं हो रही है। खैरटिया में मानक के विपरित संचालित बोल्डर खदान का विरोध किया। बताया कि ब्लास्टिंग से लोगों की दीवारें पर प्रभाव पड़ रहा है। वहीं चूनहिया बर्दीया में भी अवैध तरीके से खराब संचालित हो रहा है। क्षेत्र में जलजीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया कराने पर जोर दिया। इस तरह से नौ सूत्री मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला महासचिव बाबूलाल पनिका, जिला सचिव सुनीता तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सेतराम, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, नगर उपाध्यक्ष गुड्डू सेठ आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।