{"_id":"6a3b71ff705e90e146015ac1","slug":"video-two-hospitals-sealed-in-sonbhadra-their-names-had-surfaced-in-connection-with-the-theft-of-patient-from-chc-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोनभद्र में दो अस्पताल सील, सीएचसी से मरीज की चोरी में आया था नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोनभद्र में दो अस्पताल सील, सीएचसी से मरीज की चोरी में आया था नाम
सोनभद्र जिले के सरकारी अस्पताल से मरीजों को बरगलाकर ले जाने वाले निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने लगा है। डीएम के निर्देश पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर शाम दुद्धी के दो अस्पतालों को सील कर दिया। इसमें एक अस्पताल की सीएचसी से मरीज उठाकर ले जाने और मौत के बाद वापस लाकर बेड पर लेटा देने में नाम सामने आया था। नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार, एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर स्थित एमके हॉस्पिटल और नेशनल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के बाद दोनों अस्पतालों को सीज कर दिया गया। एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर निजी अस्पतालों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि एमके हॉस्पिटल बीते दिनों एक युवक की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में चर्चा में आया था। सीएचसी से मरीज उठाकर अस्पताल ले जाया गया और मौत के बाद वापस अस्पताल पहुंचा दिया गया था। इस मामले में संबंधित प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं नेशनल हॉस्पिटल को लेकर भी ऐसी ही शिकायत आई थी। पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कर संचालक को गिरफ्तार भी किया गया था। जांच में सामने आए तथ्यों और पूर्व प्रकरणों के आधार पर दोनों अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना मान्यता या नियमों की अनदेखी कर अस्पताल संचालित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।