CA Inter Result: सीए इंटर मई का रिजल्ट घोषित; शार्दुल शेखर बने ऑल इंडिया टॉपर, 88.50% अंकों के साथ मारी बाजी
ICAI CA Inter Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार शार्दुल शेखर ने 88.50% अंकों के साथ टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICAI CA Inter Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स icai.nic.in/caresult, icai.org पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से लॉगिन कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
शार्दुल शेखर ने किया टॉप
ICAI ने CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के साथ ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस बार डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने 600 में से 531 अंक (88.50%) प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कोच्चि के अभिनव सतीश ने 530 अंक (88.33%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।
तीसरे स्थान पर मुंबई के तीर्थ जैन रहे, जिन्होंने 600 में से 519 अंक हासिल कर 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के अभ्यर्थियों के लिए एक मिसाल पेश की है।
रैंक
उम्मीदवार का नाम
शहर
रोल नंबर
प्राप्त अंक
प्रतिशत
AIR 1
शार्दुल शेखर विचारे
डोंबिवली
429752
531/600
88.50%
AIR 2
अभिनव सतीश
कोच्चि
347607
530/600
88.33%
AIR 3
तीर्थ जैन
मुंबई
398213
519/600
86.50%
सीए इंटर मई कैसा रहा पास प्रतिशत
ग्रुप
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार
पास उम्मीदवार
पास प्रतिशत
ग्रुप-I
91,237
9,350
10.25%
ग्रुप-II
64,381
10,372
16.11%
दोनों ग्रुप
33,304
2,820
8.47%
संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई 2026 को आयोजित की गई थीं, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को संपन्न हुईं। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective) और वर्णनात्मक (Descriptive) दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। इसमें अकाउंटिंग, टैक्सेशन, कानून, ऑडिटिंग, वित्त और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट जैसे प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।कब हुई परीक्षा?
ICAI CA Inter May 2026 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- पहले आप ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “CA Intermediate May 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें।
- Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड में दिए गए सभी विवरण और प्राप्त अंकों की जांच करें।
- स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।