सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   ICAI CA Inter Result 2026 Declared: Candidates Can Now Download Scorecards from Official Website

CA Inter Result: सीए इंटर मई का रिजल्ट घोषित; शार्दुल शेखर बने ऑल इंडिया टॉपर, 88.50% अंकों के साथ मारी बाजी

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 24 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

ICAI CA Inter Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार शार्दुल शेखर ने 88.50% अंकों के साथ टॉप किया है।

ICAI CA Inter Result 2026 Declared: Candidates Can Now Download Scorecards from Official Website
CA Inter Result 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

ICAI CA Inter Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स icai.nic.in/caresult, icai.org पर ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से लॉगिन कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

शार्दुल शेखर ने किया टॉप

ICAI ने CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के साथ ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है। इस बार डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने 600 में से 531 अंक (88.50%) प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कोच्चि के अभिनव सतीश ने 530 अंक (88.33%) के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया।

तीसरे स्थान पर मुंबई के तीर्थ जैन रहे, जिन्होंने 600 में से 519 अंक हासिल कर 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीनों छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर के अभ्यर्थियों के लिए एक मिसाल पेश की है।

रैंक उम्मीदवार का नाम शहर रोल नंबर प्राप्त अंक प्रतिशत
AIR 1 शार्दुल शेखर विचारे डोंबिवली 429752 531/600 88.50%
AIR 2 अभिनव सतीश कोच्चि 347607 530/600 88.33%
AIR 3 तीर्थ जैन मुंबई 398213 519/600 86.50%
 

सीए इंटर मई कैसा रहा पास प्रतिशत

आईसीएआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा में ग्रुप-I के लिए 91,237 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 9,350 उम्मीदवार सफल रहे। इस ग्रुप का पास प्रतिशत 10.25% रहा। वहीं, ग्रुप-II में 64,381 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,372 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की और पास प्रतिशत 16.11% दर्ज किया गया। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 33,304 उम्मीदवारों में से 2,820 उम्मीदवार पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 8.47% रहा।
 
ग्रुप परीक्षा में शामिल उम्मीदवार पास उम्मीदवार पास प्रतिशत
ग्रुप-I 91,237 9,350 10.25%
ग्रुप-II 64,381 10,372 16.11%
दोनों ग्रुप 33,304 2,820 8.47%

कब हुई परीक्षा?

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप I की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई 2026 को आयोजित की गई थीं, जबकि ग्रुप II की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को संपन्न हुईं। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (Objective) और वर्णनात्मक (Descriptive) दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। इसमें अकाउंटिंग, टैक्सेशन, कानून, ऑडिटिंग, वित्त और स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट जैसे प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे गए थे।

ICAI CA Inter May 2026 Result: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

  • पहले आप ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “CA Intermediate May 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाया गया कैप्चा कोड भरें।
  • Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड में दिए गए सभी विवरण और प्राप्त अंकों की जांच करें।
  • स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed