CS Career: सीएस की बढ़ रही है मांग, 12वीं के बाद बनें कंपनी सेक्रेटरी; सभी स्ट्रीम के छात्रों को मिलेगा मौका
Company Secretary:कंपनी सेक्रेटरी आज के समय में तेजी से उभरता हुआ प्रोफेशन बन चुका है। कॉर्पोरेट सेक्टर में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। अच्छी बात यह है कि किसी भी बोर्ड से 12वीं पास छात्र, चाहे वह किसी भी स्ट्रीम का हो, CS कोर्स में प्रवेश लेकर इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Company Secretary: करिअर का चुनाव सिर्फ लोकप्रियता या वेतन देखकर नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य को ध्यान में रखकर करना चाहिए। कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) एक ऐसा पेशा है, जो कानून, प्रबंधन और कॉरपोरेट गवर्नेस से जुड़ा होता है। आज के समय में सीएस की मांग तेजी से बढ़ रही है, क्योंकि यह कंपनियों में जरूरी कानूनी और प्रबंधन से जुड़े काम संभालता है। यह सिर्फ दस्तावेज बनाने का काम नहीं है, बल्कि कंपनी के बड़े फैसलों और नियमों के पालन में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए बड़ी कंपनियां, बैंक और स्टार्टअप्स में सीएस की अच्छी डिमांड है।
यह कोर्स किसके लिए है?
कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) बनने के लिए किसी विशेष विषय की अनिवार्यता नहीं होती। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास छात्र इस क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है, जिनकी रुचि कानून और नियमों की समझ, व्यवसाय और कॉरपोरेट कार्यप्रणाली, विश्लेषणात्मक सोच, प्रबंधन और नेतृत्व तथा प्रभावी संचार क्षमता में होती है।
प्रवेश प्रक्रिया कैसी होती है
सीएस भारत की प्रतिष्ठित प्रोफेशनल योग्यताओं में से एक है। इसका संचालन इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) द्वारा किया जाता है। कंपनी सेक्रेटरी बनने के लिए विद्यार्थियों को एक निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया से गुजरना होता है, जिसमें सामान्यतः कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी), उसके बाद सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम और फिर सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम शामिल होते हैं। इन सभी चरणों के साथ-साथ अनिवार्य प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन भी पूरा करना आवश्यक होता है। इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अभ्यर्थी कंपनी सेक्रेटरी के रूप में योग्य माना जाता है।
डिग्री और प्रोफेशनल योग्यता दोनों मिलती हैं
सीएस की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक यह है कि इसे बीकॉम, बीबीए, बीए, बीएससी या अन्य स्नातक कार्यक्रमों के साथ समानांतर रूप से किया जा सकता है। अधिकांश विद्यार्थी अपनी नियमित ग्रेजुएशन के साथ सीएस की तैयारी करते हैं। इससे उनके पास एक विश्वविद्यालय की डिग्री और एक प्रोफेशनल योग्यता दोनों होती हैं, जो रोजगार के अवसरों को और मजबूत बनाती हैं। यदि विद्यार्थी नियमित रूप से तैयारी करे और सभी परीक्षाएं निर्धारित समय पर उत्तीर्ण करता जाए, तो सामान्यतः सीएस की पूरी प्रक्रिया लगभग तीन से चार वर्षों में पूरी हो सकती है। हालांकि, वास्तविक अवधि विद्यार्थी की तैयारी, परीक्षा परिणाम और प्रशिक्षण की प्रगति पर निर्भर करती है।
- कानून और नियमों में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए उपयुक्त है।
- व्यवसाय और कॉरपोरेट कार्यप्रणाली समझने वालों के लिए अच्छा विकल्प है।
- अच्छी संचार क्षमता भी महत्वपूर्ण है।
केवल कानून नहीं, डिजिटल समझ भी जरूरी
भारत की अर्थव्यवस्था के तेजी से बढ़ने के साथ नई कंपनियों, स्टार्टअप्स और निवेश में वृद्धि हो रही है, जिससे सीएस पेशेवरों की मांग बनी हुई है। इस क्षेत्र में बैंकों, कानूनी फर्मों, स्टार्टअप्स और स्वतंत्र प्रैक्टिस में अवसर उपलब्ध हैं। डिजिटल युग में ई-गवर्नेस, साइबर सुरक्षा और डिजिटल कंप्लायंस की समझ भी महत्वपूर्ण है। लगातार सीखने और खुद को अपडेट रखने वालों के लिए इस क्षेत्र में अच्छे अवसर हैं।