सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Result 2026: Delhi's Devina Gahlot Tops the Nation with 1232.19 NTA Score

CUET UG Result: दिल्ली की देविना गहलोत बनीं ऑल इंडिया टॉपर, हासिल किया 1232.19 स्कोर; देखें पूरी टॉपर लिस्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 24 Jun 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
सार

CUET UG 2026 Topper List: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी 2026 की टॉपर लिस्ट जारी कर दी है। इस वर्ष दिल्ली की देविना गहलोत ने 1232.19 NTA स्कोर हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां देखें टॉपर्स की पूरी सूची।

CUET UG Result 2026: Delhi's Devina Gahlot Tops the Nation with 1232.19 NTA Score
CUET UG 2026 Topper List - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

CUET UG 2026 Topper List OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2026 की टॉपर सूची जारी कर दी है। इस साल दिल्ली की देविना गहलोत ने 1232.19 NTA स्कोर के साथ देश में पहला स्थान हासिल किया है। दिल्ली के सक्षम गोयल दूसरे और हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहे हैं। CUET UG 2026 का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CUET UG 2026: टॉप-20 उम्मीदवारों की सूची

विज्ञापन
रैंक अभ्यर्थी का नाम राज्य स्कोर
1 देविना गहलोत दिल्ली 1232.19
2 सक्षम गोयल दिल्ली 1230.82
3 उदित चतुर्वेदी हिमाचल प्रदेश 1207.21
4 श्रेयांश मिश्रा बिहार 1205.96
5 खुशी सबलोक उत्तर प्रदेश 1203.78
6 जयंती छपरिया उत्तर प्रदेश 1202.15
7 अनुमित खत्री दिल्ली 1201.71
8 इनाया मित्तल हरियाणा 1197.54
9 सृष्टि अभिनव बिहार 1188.97
10 आदि शुक्ला राजस्थान 1188.03
11 भूमिका माहेश्वरी राजस्थान 1186.56
12 दिव्यांश मुले मध्य प्रदेश 1186.30
13 शताक्षी मिश्रा बिहार 1184.34
14 पुरबिता राहा पश्चिम बंगाल 1182.74
15 आयुष प्रिया छत्तीसगढ़ 1182.02
16 प्रीति राजस्थान 1181.18
17 जयेश गुप्ता दिल्ली (NCT) 1181.13
18 अलीशा मारिया थॉमस केरल 1180.91
19 सिमरन जैन राजस्थान 1180.10
20 आरव कुमार पश्चिम बंगाल 1177.65

22 छात्रों को तीन विषयों में मिला 100 पर्सेंटाइल स्कोर

CUET UG 2026 में बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक उम्मीदवार ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, जबकि 22 छात्रों ने तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए। इसके अलावा, 180 उम्मीदवारों ने दो विषयों में और 3,214 छात्रों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।

इस वर्ष पांच विषयों में सबसे अधिक कुल NTA स्कोर 1232.19 दर्ज किया गया। वहीं, अकाउंटेंसी, इतिहास, मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) और ओड़िया जैसे विषयों में कई अभ्यर्थियों ने 250 तक के परफेक्ट या लगभग परफेक्ट स्कोर हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

11.64 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

इस वर्ष CUET UG 2026 के लिए कुल 15,68,867 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 11,64,098 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पिछले वर्ष की तुलना में पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या में 15 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं, महिला उम्मीदवारों की संख्या में भी लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के बीच का अंतर पहले की तुलना में कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed