सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Result 2026 out at cuet.nta.nic.in for 11.64 Lakh Candidates; Direct link to download Score card

CUET UG Result: सीयूईटी यूजी का रिजल्ट जारी, पांच विषयों में हाई स्कोर 1232.19 रहा, 11.64 लाख ने दी थी परीक्षा

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 02:31 PM IST
विज्ञापन
सार

CUET UG Result: एनटीए ने सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए 15.68 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 11.64 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। पांच विषयों में सबसे अधिक कुल स्कोर 1232.19 दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें...
 

CUET UG Result 2026 out at cuet.nta.nic.in for 11.64 Lakh Candidates; Direct link to download Score card
CUET UG 2026 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

CUET UG Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 23 जून 2026 को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट का परिणाम और स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में 11 मई से 31 मई 2026 तक किया गया, जबकि कुछ पेपर 6 और 7 जून को भी कराए गए थे। 



एनटीए ने परीक्षा समाप्त होने के मात्र 16 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 14 दिन तेज है।
 

कई छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

  • एक उम्मीदवार ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।
  • 22 छात्रों ने तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।
  • 180 उम्मीदवारों ने दो विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया।
  • 3,214 छात्रों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया।


पांच विषयों में सबसे अधिक कुल स्कोर 1232.19 दर्ज किया गया। अकाउंटेंसी, हिस्ट्री, साइकोलॉजी और ओड़िया जैसे विषयों में कई उम्मीदवारों ने 250 तक के परफेक्ट या लगभग परफेक्ट स्कोर हासिल किए।

खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

15.68 लाख से अधिक छात्रों ने कराया था पंजीकरण

इस वर्ष सीयूईटी यूजी के लिए कुल 15,68,867 यूनिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 11,64,098 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 2025 की तुलना में इस बार पंजीकृत उम्मीदवारों की संख्या में 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

महिला उम्मीदवारों की संख्या में भी करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के बीच का अंतर पहले की तुलना में कम हुआ है।

 

विज्ञापन

321 शहरों में हुई परीक्षा, 13 विदेशी शहर भी शामिल

सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन देश और विदेश के कुल 321 शहरों में किया गया। इनमें 13 अंतरराष्ट्रीय शहर भी शामिल थे, जिनमें अबू धाबी, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, कुवैत सिटी, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, वेस्ट जावा और वॉशिंगटन शामिल हैं।

परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

244 विश्वविद्यालयों ने लिया हिस्सा

इस वर्ष कुल 244 विश्वविद्यालयों ने सीयूईटी यूजी में भाग लिया, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 241 थी। उम्मीदवारों को अधिक विकल्प देने के लिए परीक्षा में कुल 37 विषय उपलब्ध कराए गए थे। इनमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विषय और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल था।

प्रत्येक उम्मीदवार को अधिकतम पांच विषय चुनने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा के दौरान 35 शिफ्टों में कुल 332 अलग-अलग प्रश्नपत्र और 18,160 यूनिक प्रश्नों का उपयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed