सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   SEBA Assam HSLC Compartment Result 2026 Declared, Download Scorecard Online

SEBA Assam HSLC 10th: असम बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, फटाफट वेबसाइट और एसएमएस से देखें अपना स्कोर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 23 Jun 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
सार

SEBA Assam HSLC 10th Result: असम बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट या SMS के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना रोल नंबर तैयार रखना होगा, जिसकी मदद से वे आसानी से अपना स्कोर और मार्कशीट विवरण देख सकते हैं।

SEBA Assam HSLC Compartment Result 2026 Declared, Download Scorecard Online
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

SEBA Assam HSLC 10th Result OUT: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने एचएसएलसी कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने पूरक (Supplementary) परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।



SEBA असम HSLC कंपार्टमेंट स्कोरकार्ड में छात्रों के प्राप्त अंक, विषयवार नंबर, नाम, जन्मतिथि, माता-पिता की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण दिए गए हैं। छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

असम एचएसएलसी (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक किया गया था, जिसमें 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के परिणाम 11 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए थे। वहीं, एचएसएलसी कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.62% दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

असम कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके तहत 100 अंकों वाले विषय में न्यूनतम 30 अंक और 90 अंकों के थ्योरी पेपर में कम से कम 27 अंक हासिल करने वाले छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “HSLC Compartment Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • Submit/View Result बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

SMS के जरिए रिजल्ट कैसे देखें?

  • मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  • निर्धारित फॉर्मेट में अपना रोल नंबर टाइप करें।
  • बोर्ड द्वारा जारी नंबर पर SMS भेजें।
  • कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed