सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Ranchi’s Avni Kejriwal Scores Perfect 500/500 After Re-Evaluation, Emerges as National Topper

CBSE Re-Evaluation: रांची की बेटी का कमाल, सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन में 100% अंक लाकर अवनी बनीं नेशनल टॉपर

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 23 Jun 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Avni Kejriwal: रांची की होनहार छात्रा अवनी ने री-इवैल्यूएशन के बाद 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रच दिया। पहले घोषित परिणाम में उनके अंक कम थे, लेकिन उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के बाद उन्हें पूर्ण 100% अंक मिले और वह देश की नेशनल टॉपर बन गईं।

Ranchi’s Avni Kejriwal Scores Perfect 500/500 After Re-Evaluation, Emerges as National Topper
अवनी केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Re-Evaluation Result: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहले जारी किए गए परिणाम में उन्हें 94 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। इसके बाद जारी संशोधित परिणाम में उनके अंक बढ़कर 100 प्रतिशत हो गए।



कॉमर्स संकाय की छात्रा अवनी को अब 500 में से पूरे 500 अंक प्राप्त हुए हैं, जिसके बाद उनकी उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है। अवनी रांची के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। स्कूल प्रबंधन ने पुनर्मूल्यांकन के बाद उन्हें शत प्रतिशत अंक मिलने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

री-इवैल्यूएशन के बाद मिली ऐतिहासिक सफलता

13 मई को घोषित मूल परिणाम के बाद अवनी को महसूस हुआ कि उनके प्रदर्शन के अनुरूप अंक नहीं मिले हैं। इसके बाद उन्होंने सीबीएसई की निर्धारित प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया। हाल ही में जारी पुनर्मूल्यांकन परिणामों में उनके अंकों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। संशोधित परिणाम के अनुसार, अवनी को सभी विषयों में पूर्ण अंक प्राप्त हुए और उनका कुल स्कोर 500 में 500 हो गया, जिससे वह नेशनल टॉपर बन गईं।

स्कूल और शिक्षा जगत में खुशी की लहर

अवनी की इस शानदार उपलब्धि से स्कूल में उत्साह का माहौल है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची की प्राचार्य डॉ. जया चौहान ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन छात्र की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम होता है।

वहीं, शिक्षा जगत से भी उनकी सफलता पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शिक्षाविदों का मानना है कि यह उपलब्धि न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और उपलब्ध शैक्षणिक प्रक्रियाओं के प्रति भी जागरूक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed