सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UGC NET June 2026 Re-Exam Announced for Jalandhar Candidates Affected by Technical Glitch

UGC NET 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण जालंधर केंद्र पर नहीं हुई यूजीसी नेट परीक्षा, अब दोबारा होगा एग्जाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा के दौरान पंजाब के जालंधर केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। अब एनटीए ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए 5 जुलाई को पुनर्परीक्षा कराने का फैसला किया है। यह व्यवस्था केवल प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए होगी।
 

UGC NET June 2026 Re-Exam Announced for Jalandhar Candidates Affected by Technical Glitch
UGC NET Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

UGC NET June 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून परीक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एजेंसी ने पंजाब के जालंधर स्थित सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (CT Group of Institutions) परीक्षा केंद्र पर तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए पुनर्परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।



एनटीए के अनुसार, यह समस्या 22 जून 2026 को आयोजित परीक्षा की पहली पाली (Shift-I) के दौरान सामने आई थी। तकनीकी बाधा के कारण कुछ अभ्यर्थी परीक्षा शुरू नहीं कर सके या परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

टीसीएस ने दी तकनीकी समस्या की जानकारी

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने इस तकनीकी समस्या की सूचना एनटीए को दी थी। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि यह समस्या केवल जालंधर के सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन परीक्षा केंद्र तक सीमित थी और देश के किसी अन्य केंद्र से ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली।

किन अभ्यर्थियों को मिलेगा पुनर्परीक्षा का मौका?

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार पुनर्परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जो 22 जून को सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन परीक्षा केंद्र पर उपस्थित थे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा नहीं दे पाए या परीक्षा पूरी नहीं कर सके। एजेंसी ने कहा है कि यह निर्णय प्रभावित अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर प्रदान करने और उनके हितों की रक्षा के लिए लिया गया है।

5 जुलाई को होगी पुनर्परीक्षा

एनटीए के अनुसार, पुनर्परीक्षा 5 जुलाई 2026 को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उसी सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन परीक्षा केंद्र, जालंधर में कराई जाएगी, जहां तकनीकी समस्या सामने आई थी।

पूरे देश में परीक्षा रद्द नहीं हुई

एनटीए ने यह भी स्पष्ट किया है कि यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा को देशभर में रद्द नहीं किया गया है। तकनीकी समस्या केवल जालंधर के एक केंद्र पर रिपोर्ट हुई थी, इसलिए पुनर्परीक्षा का निर्णय भी केवल उसी केंद्र के प्रभावित शिफ्ट-I अभ्यर्थियों तक सीमित है।

संशोधित एडमिट कार्ड होंगे जारी

एजेंसी ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इन एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, समय, रिपोर्टिंग निर्देश और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश शामिल होंगे।

एनटीए ने प्रभावित उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed