सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Big Change in IIT Placements: JEE Rank and Category May Be Removed from Student CVs

JEE: आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट में बड़ा बदलाव, जेईई रैंक और श्रेणी अब बायोडाटा में नहीं लिख सकेंगे छात्र

अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 23 Jun 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

IIT Placements: आईआईटी कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया गया है। एआईपीसी की बैठक में सुझाव दिया गया है कि छात्रों के बायोडाटा में जेईई रैंक और श्रेणी (कैटेगरी) का उल्लेख अब नहीं किया जाएगा, ताकि चयन प्रक्रिया और अधिक निष्पक्ष बनाई जा सके।

Big Change in IIT Placements: JEE Rank and Category May Be Removed from Student CVs
IIT Delhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

JEE: आईआईटी के छात्र अब कैंपस प्लेसमेंट के लिए तैयार अपने बायोडाटा में जेईई मेन, जेईई एडवांस, गेट स्कोर का रैंक, पर्सेटाइल और अपनी श्रेणी (सामान्य और आरक्षित) भी नहीं लिख सकेंगे। इसकी जगह आईआईटी कैंपस में अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, परियोजनाओं, इंटर्नशिप, शोध कार्य, नेतृत्व भूमिकाओं, सीपीआई को दर्शा सकते हैं। ऑल आईआईटी प्लेसमेंट कमेटी (एआईपीसी) की हालिया बैठक में यह प्रस्ताव आया था। कमेटी के नए नियम देशभर के सभी 23 आईआईटी के लिए मान्य होंगे।



इसका मकसद कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों का मूल्यांकन आईआईटी की पढ़ाई, योग्यता, कौशल, उपलब्धियों के आधार पर होना चाहिए। जेईई या गेट स्कोर रैंक, मेरिट सिर्फ आईआईटी में दाखिला प्रवेश का पात्रता मापदंड। पात्रता मापदंड किसी के लिए रोजगार पाने का मानदंड नहीं होना चाहिए। दरअसल, बैठक में कैंपस प्लेसमेंट रिपोर्ट पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बिंदुओं पर चर्चा के दौरान यह प्रस्ताव आया कि कैंपस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सीवी में जेईई मेन और जेईई एडवांस रैंक, गेट स्कोर, परसेंटाइल और इसी तरह के प्रवेश परीक्षा संबंधी प्रमाण पत्रों को शामिल नहीं किया चाहिए।

विज्ञापन

JEE Advanced 2026 Result: किसने किया इस बार टॉप?

आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए हैं। वहीं, कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीनों टॉपर्स आईआईटी दिल्ली जोन से हैं।

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1,79,694 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए, जिनमें 10,107 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed