{"_id":"6a3b0898f79beb6f4c0e1104","slug":"cuet-ug-delhi-girl-devina-scores-100-percentile-in-four-subjects-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CUET UG: दिल्ली की देविना को चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 3417 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विषय में छुआ ये आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CUET UG: दिल्ली की देविना को चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 3417 उम्मीदवारों ने अलग-अलग विषय में छुआ ये आंकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
सार
शीर्ष 10 में दिल्ली के सक्षम गोयल दूसरे, हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे, बिहार के श्रीवंश मिश्रा चौथे, यूपी की खुशी पांचवें और यूपी की ही जयति छठे स्थान पर रहीं।
देशभर के 332 विश्वविद्यालयों में बुधवार से स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने रिकॉर्ड 16 दिनों में सीयूईटी यूजी-2026 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। इसमें दिल्ली की देविना गहलोत ने चार विषयों में 100 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में टॉप किया है। शीर्ष 10 में दिल्ली के सक्षम गोयल दूसरे, हिमाचल प्रदेश के उदित चतुर्वेदी तीसरे, बिहार के श्रीवंश मिश्रा चौथे, यूपी की खुशी पांचवें और यूपी की ही जयति छठे स्थान पर रहीं। देविना भाजपा नेता कैलाश गहलोत की बेटी हैं।
कुल 3,417 उम्मीदवारों को अलग-अलग विषयों में 100 पर्सेंटाइल मिला है। देशभर के 332 विश्वविद्यालयों में बुधवार से स्नातक पाठयक्रमों में दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। हालांकि, एनटीए स्कोर के साथ विश्वविद्यालयों के पात्रता मापदंड पूरा करने के आधार पर सीट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोविज्ञान, अकाउंटेंसी, संस्कृत, उड़िया और इतिहास का स्कोर सबसे अधिक
परीक्षा में 37 विषयों में से मनोविज्ञान, अकाउंटेंसी, संस्कृत, उड़िया और इतिहास विषय का सबसे अधिक एनटीए स्कोर 250 रहा है। राजनीति विज्ञान, जियोग्राफी, इकोनोमिक्स, बिजनेस स्ट्डीज, बायोलोजिकल साइंस, बॉयोलॉजी, बॉयोटेक्नोलॉजी, बॉयोकैमिस्ट्री का स्कोर 2.49 से अधिक है। इसके अलावा कैमिस्ट्री को 248, कंप्यूटर साइंस को 243, होम साइंस का 247 तो इंग्लिश का 244 से अधिक रहा है।
तीन विषयों में 22 के 100 पर्सेंटाइल
परीक्षा में 22 उम्मीदवारों ने तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल, 180 ने दो विषयों में 100 पर्सेंटाइल और 3,214 उम्मीदवारों ने एक विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसमें पांच विषयों में सर्वाधिक एनटीए स्कोर 1232.19 रहा है। बीते साल परिणाम 30 दिन में जारी हुआ था। एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया, कंप्यूटर आधारित सीयूईटी यूजी में 11,64,098 उम्मीदवार शामिल हुए थे।