सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Black Magic? Witch Doctor Harry Kane Claim Sparks Debate After England's Goalless Draw FIFA World Cup 2026

फीफा विश्वकप में काला जादू?: 'हैरी केन को रोक दूंगा...', तांत्रिक की चेतावनी के बाद इंग्लैंड का अटैक हुआ फेल!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Jun 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

घाना के चर्चित तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम ने मैच से पहले दावा किया था कि वह हैरी केन को घाना के खिलाफ प्रभावी नहीं होने देंगे। इसके बाद इंग्लैंड और घाना का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा और हैरी केन भी गोल नहीं कर सके। हालांकि काले जादू के दावों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

Black Magic? Witch Doctor Harry Kane Claim Sparks Debate After England's Goalless Draw FIFA World Cup 2026
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैच से पहले इसे कई लोगों ने मजाक समझा था, लेकिन इंग्लैंड और घाना के बीच फीफा विश्व कप 2026 के मुकाबले के बाद घाना के स्वयंभू तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। बोनसम ने मुकाबले से पहले दावा किया था कि वह इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को घाना के खिलाफ प्रभावी नहीं होने देंगे। संयोग से मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ और हैरी केन भी गोल करने में नाकाम रहे। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल चर्चा का विषय बन गया कि क्या तांत्रिक की भविष्यवाणी सच साबित हुई या यह सिर्फ एक दिलचस्प संयोग था।

मैच से पहले दी थी खुली चेतावनी
घाना के चर्चित तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम, जिनका नाम 'डेविल ऑफ वेडनेसडे' के रूप में भी चर्चित है, ने मैच से पहले कहा था कि वह हैरी केन पर काम कर रहे हैं और उन्हें रोकने के लिए जो करना होगा, वह करेंगे। उन्होंने कहा था, 'मैं हैरी केन पर काम कर रहा हूं। मैं पहले भी दिखा चुका हूं कि मैं क्या कर सकता हूं। मैं उन्हें गंभीर चोट नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन इतना जरूर करूंगा कि वह मेरे देश के खिलाफ असरदार न रहें।'

View this post on Instagram

A post shared by Football NOT Soccer (@footybooys)


विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो को लेकर भी कर चुके हैं दावा
बोनसम पहली बार चर्चा में 2014 विश्व कप के दौरान आए थे, जब उन्होंने दावा किया था कि पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की घुटने की समस्या के पीछे उनका 'आध्यात्मिक हस्तक्षेप' था। हालांकि इस दावे का कभी कोई प्रमाण सामने नहीं आया, लेकिन तब से उनका नाम फुटबॉल की दुनिया में समय-समय पर सुर्खियां बटोरता रहा है।
विज्ञापन

Black Magic? Witch Doctor Harry Kane Claim Sparks Debate After England's Goalless Draw FIFA World Cup 2026
तांत्रिक नाना क्वाकू बोनसम - फोटो : Twitter
इंग्लैंड का दबदबा, लेकिन गोल नहीं
घाना से पहले इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में क्रोएशिया जैसी मजबूत टीम को 4-2 से शिकस्त दी थी, जिसमें केन ने दो गोल दागे थे। इसके अलावा बेलिंघम और रैशफोर्ड ने गोल किए थे। इंग्लैंड से क्रोएशिया की तुलना में कमजोर घाना के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन हुआ इसके उलट। मैच में इंग्लैंड ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और कई मौके भी बनाए, लेकिन घाना के डिफेंडर्स के सामने उनकी एक न चली। हैरी केन को भी सीमित मौके मिले और वह मैच में प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। घाना का मकसद इंग्लैंड को निराश करना था और उसमें वह पूरी तरह सफल रहा।

Black Magic? Witch Doctor Harry Kane Claim Sparks Debate After England's Goalless Draw FIFA World Cup 2026
हैरी केन - फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर बोनसम का पुराना बयान तेजी से वायरल होने लगा। कुछ फैंस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तांत्रिक की 'भविष्यवाणी' काम कर गई, जबकि कई लोगों ने इसे महज संयोग और घाना की शानदार रणनीति का नतीजा बताया। फुटबॉल विशेषज्ञों का भी मानना है कि इंग्लैंड का गोल न कर पाना घाना की मजबूत डिफेंस और सामरिक अनुशासन का परिणाम था, न कि किसी अलौकिक शक्ति का। फिर भी, विश्व कप जैसे बड़े मंच पर ऐसे बयान खेल से इतर एक अलग तरह की दिलचस्पी पैदा कर देते हैं। और इस बार भी नाना क्वाकू बोनसम अपने दावों के कारण मैच खत्म होने के बाद चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed