सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal vs Uzbekistan: Cristiano Ronaldo statement after victory over Uzbekistan celebrates in high spirits

Portugal vs Uzbekistan: 'हम वापस आ गए', उज्बेकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बोले रोनाल्डो; जमकर मनाया जश्न

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सार

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच से दमदार वापसी की। पिछले मैच में एक भी गोल नहीं कर पाने वाले रोनाल्डो ने इस मैच में दो गोल किए। मैच के बाद उन्होंने जिस तरह से खुशियां मनाई वो साफ दिखाता है कि ये प्रदर्शन उनके लिए कितना मायने रखता है।

Portugal vs Uzbekistan: Cristiano Ronaldo statement after victory over Uzbekistan celebrates in high spirits
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : FIFA.com
विज्ञापन

विस्तार

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद 'वी आर बैक', यानी हम वापस आ गए कहा। रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप के इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और दो गोल किए जिससे पुर्तगाल ने ग्रुप के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 5-0 से करारी मात दी। इस जीत के साथ ही पुर्तगाल ने नॉकआउट के लिए दावा मजबूत कर लिया है। 

मैच में चमके रोनाल्डो
रोनाल्डो पिछले मैच में गोल नहीं कर सके थे, जिसका दबाव उन पर दिख रहा था। रोनाल्डो ने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने पहले छठे मिनट में गोल किया और फिर पहला हाफ खत्म होने से 39वें मिनट में दूसरा गोल दागा। रोनाल्डो इन दो गोल की मदद से पुर्तगाल के लिए विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं रोनाल्डो छह अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत के बाद गदगद हुए रोनाल्डो
उज्बेकिस्तान के खिलाफ जैसे ही पुर्तगाल ने जीत दर्ज की, रोनाल्डो खुशी से झूम उठे। रोनाल्डो दर्शक दीर्घा के पास जाकर कुछ बोलते सुनाई दिए। उन्होंने बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल लिखा, 'वी आर बैक।' फोटो में वह अपनी सिग्नेचर स्टाइल में खड़े नजर आए। रोनाल्डो और पुर्तगाल के लिए यह जीत काफी अहम है क्योंकि टीम के लिए फीफा विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने डीआर कांगो के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था, लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल पूरे दम में नजर आई और एकतरफा अंदाज में मैच जीता। 


 
विज्ञापन

मैच का हाल
मैच की बात करें तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की मदद से पुर्तगाल ने उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। पुर्तगाल ने पिछले मैच में ड्रॉ खेला था, लेकिन टीम इस मैच में बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही। टीम के लिए रोनाल्डो ने दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, उज्बेकिस्तान की टीम का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस और राफेल लियाओ ने एक-एक गोल किए। वहीं, उज्बेकिस्तान के नेमातोव ने आत्मघाती गोल किया। इसके साथ ही पुर्तगाल ग्रुप के में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है और उसने नॉकआउट के लिए दावा मजबूत कर लिया है। पुर्तगाल के दो मैचों में एक जीत और एक ड्रा से चार अंक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed