FIFA WC: नॉर्वे के खिलाफ मैच से पहले फ्रांस को झटका! यह दिग्गज टीम के साथ नहीं रहेगा मौजूद; मां का हुआ निधन
फ्रांस फुटबॉल टीम के मुख्य कोच डिडिएर डेशां फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच में टीम के साथ नहीं रहेंगे। उनकी मां का मंगलवार को निधन हो गया, जिसके बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फ्रांस लौट गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में सहायक कोच गाइ स्टीफन टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेडरेशन के मुताबिक, डेशां को मंगलवार सुबह अपनी मां के निधन की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फ्रांस लौटने का फैसला किया। इसी वजह से वह न केवल टीम के प्रशिक्षण सत्रों से दूर रहेंगे, बल्कि नॉर्वे के खिलाफ मैच के दौरान टीम बेंच पर भी मौजूद नहीं होंगे।
फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन ने बताया कि फेडरेशन अध्यक्ष फिलिप डियालो की सहमति से डेशां ने अपनी अनुपस्थिति के दौरान टीम की जिम्मेदारी सहायक कोच गाइ स्टीफन को सौंप दी है। फेडरेशन ने अपने बयान में कहा, 'राष्ट्रीय टीम के कोच को मंगलवार सुबह अपनी मां के निधन की दुखद सूचना मिली। वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फ्रांस लौट रहे हैं।'
इसके साथ ही फेडरेशन ने कहा, 'फिलिप डियालो की सहमति से डिडिएर डेशां ने अपनी वापसी तक टीम की जिम्मेदारी अपने सहायक गाइ स्टीफन को सौंपी है। इस बेहद कठिन समय में हम कोच और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाते हैं।'
Didier Deschamps ne pourra pas assurer les entraînements avant la rencontre Norvège-France. Il ne pourra pas non plus être présent sur le banc vendredi pour le dernier match des Bleus dans le groupe I (21 heures, h.f.).
— FFF (@FFF) June 23, 2026
Le sélectionneur national a eu la douleur, ce mardi matin,… pic.twitter.com/Mqi67B0tJF
डेशां की गैरमौजूदगी ऐसे समय में हुई है जब फ्रांस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। टीम ने अपने पहले दो ग्रुप मुकाबलों में सेनेगल को 3-1 और इराक को 3-0 से हराकर लगातार दो जीत दर्ज की हैं। इन जीतों के साथ फ्रांस पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। अब टीम का लक्ष्य नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में जीत हासिल कर ग्रुप चरण का समापन शानदार अंदाज में करना होगा।
डिडिएर डेशां विश्व फुटबॉल के सबसे सफल व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं। वह उन चुनिंदा तीन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने खिलाड़ी और कोच दोनों रूप में फीफा विश्व कप जीता है। उन्होंने 1998 में फ्रांस को कप्तान के तौर पर विश्व कप जिताया था। इसके बाद 2018 में रूस में आयोजित विश्व कप में बतौर मुख्य कोच फ्रांस को चैंपियन बनाया। उनकी अगुआई में फ्रांस पिछले एक दशक से दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार रहा है। अब नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में टीम मैदान पर उतरेगी, लेकिन उसके अनुभवी कोच अपने परिवार के साथ इस कठिन समय से गुजर रहे होंगे।