{"_id":"6a3aa94ca06839ebbb0f060c","slug":"indian-men-s-hockey-team-beat-arch-rivals-pakistan-in-fih-pro-league-in-london-match-highlights-and-result-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIH Pro League: पाकिस्तान पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम का दबदबा बरकरार, एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में दी शिकस्त","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
FIH Pro League: पाकिस्तान पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम का दबदबा बरकरार, एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में दी शिकस्त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया। पाकिस्तान ने अंतिम क्वार्टर में लगातार गोल कर मैच को करीबी बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत ने 4-3 से चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हराया। भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ दबदबा बरकरार है और टीम 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ कभी नहीं हारी है। इतना ही नहीं भारत पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 18 मैचों से अजेय चल रहा है और लंदन में भी टीम का दबदबा देखने मिला।
भारत ने पिछड़ने के बाद की वापसी
भारत के लिए अभिषेक, निलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और रजिंदर सिंह ने एक-एक गोल दागे, जबकि पाकिस्तान की ओर से अहमद नदीम, अबु महमूद और मोईन शकील ने गोल किए। दोनों टीमों के बीच चौथे क्वार्टर तक मुकाबला बेहद रोमांच नजर आया। पाकिस्तान ने अंतिम क्वार्टर में दो गोल करके बढ़त कम करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही।

गोल की हुई बरसात
प्रो लीग की तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज पाकिस्तान ने आठवें मिनट में ही नदीम अहमद के गोल के दम पर बढ़त बना ली थी। इसके बाद भारत को 22वें मिनट में अभिषेक ने बराबरी दिलाई। भारत ने बढ़त लेने में ज्यादा देर नहीं लगाई और 24वें मिनट में निलकांत ने शानदार गोल के जरिये स्कोर 2-1 कर दिया। इसके बाद सुखजीत ने 40वें मिनट में एक और गोल कर भारत की बढ़त मजबूत कर दी। अंतिम क्वार्टर में रजिंदर ने 52वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-1 किया। हालांकि, पाकिस्तान के लिए अबु महमूद ने 53वें मिनट में गोल दागा और फिर 60वें मिनट में मोईन ने गोल कर हार का अंतर कम कर दिया।

भारत का अब इंग्लैंड से सामना
भारत को अब शुक्रवार को मेजबान इंग्लैंड से खेलना है। भारत और पाकिस्तान 2024 में चीन के हुलुनबुइर में हुए एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले के बाद पहली बार एक-दूसरे के सामने थे जब भारत ने हरमनप्रीत सिंह के दो गोल के दम पर 2-1 से जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2016 में भारत को हराया था जब गुवाहाटी में सैफ खेलों में भारत की दूसरे दर्जे की टीम ने भाग लिया था।