सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Portugal vs Uzbekistan: Cristiano Ronaldo becomes first player to score in six World Cups know records

FIFA World Cup: छह विश्वकप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने रोनाल्डो, इस मामले में सभी को पीछे छोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुआस्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 23 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
सार

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है। रोनाल्डो छह अलग-अलग फीफा विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने यह उपलब्धि उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हासिल की।

Portugal vs Uzbekistan: Cristiano Ronaldo becomes first player to score in six World Cups know records
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.com
विज्ञापन

विस्तार

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ ग्रुप के मुकाबले में शानदार गोल किया और टीम को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी। रोनाल्डो का यह गोल ऐतिहासिक रहा क्योंकि वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने फुटबॉल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया है।

छठे मिनट में ही दागा गोल
रोनाल्डो ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ शुरुआती मिनट में ही गोल दागा। रोनाल्डो डीआर कांगो के खिलाफ टीम के पिछले मैच में गोल नहीं कर सके थे और इस मैच में उन पर दबाव था। हालांकि, रोनाल्डो ने दबाव को हावी नहीं होने दिया और छठे मिनट में ही गोल दाग कर टीम को बढ़त दिला दी। रोनाल्डो ने जोआओ कांसेलो के पास मौके को पूरी तरह भुनाया और गोल दागा। रोनाल्डो का फीफा विश्व कप में यह नौवां गोल था। इसके साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल करने की भूख बरकरार
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर में लगातार छह विश्व कप संस्करणों में गोल दागकर अनोखा मुकाम हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ उनकी फिटनेस और निरंतरता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनका खेल और गोल करने की क्षमता आज भी बरकरार है। रोनाल्डो ने पहली बार विश्व कप में गोल करने का कारनामा 2006 में किया था। इसके बाद उन्होंने 2010, 2014, 2018, 2022 और अब अपने छठे विश्व कप संस्करण में भी गोल कर इतिहास रच दिया। इससे पहले कोई भी पुरुष फुटबॉलर लगातार छह अलग-अलग विश्व कप टूर्नामेंट में गोल नहीं कर पाया था।

रोनाल्डो के नाम पहले से ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल, सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जैसे कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब छह विश्व कप संस्करणों में गोल करने का यह नया रिकॉर्ड उनके शानदार करियर को और भी खास बना देता है। रोनाल्डो की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
 
विज्ञापन

पुर्तगाल के लिए गोल करने वाले खिलाड़ी
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पहले ही हाफ में अपना दूसरा गोल दागा। रोनाल्डो ने 39वें मिनट में शानदार गोल किया और उज्बेकिस्तान के खिलाफ टीम को 3-0 से आगे किया। रोनाल्डो का विश्व कप में यह 10वां गोल है और वह पुर्तगाल के लिए फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो ने इस मामले में यूसेबियो को पीछे छोड़ा जिन्होंने पुर्तगाल के लिए विश्व कप में नौ गोल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed