सब्सक्राइब करें

Cristiano Ronaldo: जीत के बाद रोनाल्डो ने कहा- आई एम बैक! मेसी-अर्जेंटीना से टक्कर पर क्या बोले? देखें रिएक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Jun 2026 08:31 AM IST
सार

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा विश्व कप 2026 में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल दागकर अपनी टीम को 5-0 की बड़ी जीत दिलाई। 41 वर्षीय स्टार ने न सिर्फ आलोचकों को करारा जवाब दिया, बल्कि विश्व कप के छह अलग-अलग संस्करणों में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए। मैच के बाद रोनाल्डो ने कैमरे की ओर देखकर 'आई एम बैक' कहा, जबकि इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपनी वापसी का संदेश साझा किया।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup
रोनाल्डो - फोटो : IANS
फीफा विश्व कप 2026 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक आंकड़ा है। उज्बेकिस्तान के खिलाफ पुर्तगाल की 5-0 की धमाकेदार जीत में दो गोल दागने के बाद रोनाल्डो ने कैमरे की ओर देखते हुए जोर से कहा, 'आई एम बैक! आई एम बैक!'। यह सिर्फ एक जश्न नहीं था, बल्कि उन आलोचकों को जवाब था जिन्होंने पिछले सप्ताह उनके करियर और टीम में जगह पर सवाल उठाए थे।


डीआर कांगो के खिलाफ पहले मैच में गोल नहीं कर पाने और पुर्तगाल के 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद रोनाल्डो को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कई विशेषज्ञों ने यहां तक कह दिया था कि अब वह विश्व कप स्तर के खिलाड़ी नहीं रहे। लेकिन उज्बेकिस्तान के खिलाफ उन्होंने मैदान पर ही जवाब दे दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Fabrizio Romano (@fabriziorom)


Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup
रोनाल्डो - फोटो : IANS
दो गोल और इतिहास में दर्ज हुआ नाम
रोनाल्डो ने मुकाबले में दो शानदार गोल किए और विश्व कप इतिहास में नया अध्याय लिख दिया। वह दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए जिन्होंने छह अलग-अलग विश्व कप संस्करणों में गोल दागे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुर्तगाल के लिए विश्व कप में अपने गोलों की संख्या 10 तक पहुंचा दी और महान यूसेबियो (9 गोल) को पीछे छोड़ते हुए देश के सर्वकालिक सबसे सफल विश्व कप गोल स्कोरर बन गए। मैच के बाद उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।
Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup
रोनाल्डो - फोटो : IANS
'ऐसा लग रहा था जैसे मैं रिटायर हो चुका हूं'
मैच के बाद रोनाल्डो ने पिछले कुछ दिनों को अपने करियर के सबसे कठिन दौरों में से एक बताया। उन्होंने कहा, 'यह एक कठिन और अंधेरा सप्ताह था। ऐसा महसूस कराया जा रहा था जैसे मैं फुटबॉल से रिटायर हो चुका हूं। लेकिन मैंने हमेशा की तरह खुद को संभाले रखा, क्योंकि मुझे सबसे ज्यादा भरोसा अपनी मेहनत पर है।' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे पता था कि मेरे साथी खिलाड़ी भी मेरा साथ देंगे। यह मुश्किल समय था, मैं मानता हूं, लेकिन अब हम वापस आ गए हैं। मैं बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup
रोनाल्डो - फोटो : IANS
रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता अहम
हालांकि रोनाल्डो ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की, लेकिन उनका कहना है कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की सफलता मायने रखती है। उन्होंने कहा, 'रिकॉर्ड बनाना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन मेरा लक्ष्य राष्ट्रीय टीम को उसके उद्देश्यों तक पहुंचाने में मदद करना है। सबसे महत्वपूर्ण टीम का प्रदर्शन और हमारा आत्मविश्वास था।'
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Silences Critics With Brace, Declares ‘I’m Back!’ After Portugal’s Big Win FIFA World Cup
रोनाल्डो - फोटो : IANS
इंस्टाग्राम पर भी दिखा आत्मविश्वास
मैच के बाद रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'एस्तामोस एक्वी (ESTAMOS AQUI)' यानी 'हम आ चुके हैं!'। उनकी इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिले और फैंस ने इसे आलोचकों को दिया गया सीधा जवाब बताया। सोशल मीडिया पर भी रोनाल्डो की वापसी और उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड की जमकर चर्चा हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)

 

करियर के अंतिम पड़ाव पर रोनाल्डो-मेसी
रोनाल्डो और मेसी अपने करियर के अंतिम पड़ाव में पहुंचने के बावजूद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फीफा विश्व कप 2026 में अब तक मेसी ने दो मैचों में पांच गोल दागकर गोल स्कोरिंग चार्ट में दबदबा बनाया हुआ है, जबकि रोनाल्डो ने पुर्तगाल के पहले मैच में गोल नहीं करने के बाद दूसरे मुकाबले में दो गोल दागकर शानदार वापसी की।

जब रोनाल्डो मीडिया से बातचीत करने पहुंचे तो मेसी के साथ उनकी तुलना और दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता को लेकर सवाल उठना तय था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पत्रकार मेसी को लेकर सवाल पूछने की कोशिश करता है, लेकिन रोनाल्डो उसे नजरअंदाज कर देते हैं।

पत्रकार ने सवाल शुरू करते हुए कहा, 'कल लियोनल मेसी ने दो गोल किए, किलियन एमबाप्पे...', लेकिन इससे पहले कि सवाल पूरा होता, रोनाल्डो ने दूसरी तरफ मुड़ते हुए कहा, 'आगे बढ़िए' और किसी दूसरे पत्रकार का सवाल सुनने लगे।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed