फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KVS, NVS Tier 2 Recruitment Result 2026 Declared for PRT, Junior Secretariat Assistant Posts

केवीएस, एनवीएस टियर-2 रिजल्ट: पीआरटी और कनिष्ठ सचिव सहायक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित; फटाफट देखें परिणाम

Tue, 15 Sep 2026 12:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 12:40 PM IST
सार

प्राथमिक शिक्षकों और कनिष्ठ सचिव सहायकों के पदों के लिए केवीएस, एनवीएस टियर 2 भर्ती 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
KVS, NVS Tier 2 Recruitment Result 2026 Declared for PRT, Junior Secretariat Assistant Posts
CBSE Board - फोटो : Official Website

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केवीएस और  एनवीएस टियर-2 भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। यह परिणाम प्राथमिक शिक्षक (PRT) और कनिष्ठ सचिवालय सहायक (JSA) पदों के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन


उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर 2598 से शुरू होता है।

परिणाम के बाद क्या होगा?

परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए KVS और NVS की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
  • संगठन की पसंद: जिन उम्मीदवारों ने KVS और NVS दोनों के समान शिक्षण पदों के लिए परीक्षा पास की है, उन्हें आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी पसंद का संगठन या क्षेत्र चुनना होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शिक्षण पद (PGT/TGT/PRT): अंतिम चयन में Tier 2 लिखित परीक्षा के अंकों को 85 प्रतिशत और साक्षात्कार व डेमो लेसन को 15 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा।
  • गैर-शिक्षण पद (स्टेनोग्राफर/JSA): इन पदों पर चयन मुख्य रूप से Tier 2 के प्रदर्शन के आधार पर होगा। इसके बाद टाइपिंग या कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा होगी।
  • दस्तावेज सत्यापन: चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और आवेदन की प्रतियां तैयार रखनी होंगी।

15 दिनों में मिलेगी मार्कशीट

Tier 2 के अंक परिणाम जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों के लॉगिन में उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को पद के अनुसार वरीयता चुननी है, वे आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को तय समय के भीतर सावधानी से वरीयता भरने की सलाह दी गई है। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा और इसके 15 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी।

रिजल्ट में ये विवरण देख सकेंगे

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर और पंजीकरण नंबर
  • आवेदन किया गया पद (पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी या गैर-शिक्षण)
  • श्रेणी (यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी)
  • साक्षात्कार या कौशल परीक्षण के लिए चयन की स्थिति
  • दस्तावेज सत्यापन से जुड़े निर्देश

ऐसे देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले KVS की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर KVS-NVS Tier 2 Result 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपका Tier 2 रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed