फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Recruitment 2026: Applications Open for Personal Assistant, Stenographer Posts, Check Eligibility

यूकेएसएसएससी: पर्सनल असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, कौन भर सकता है फॉर्म? सैलरी 27000 से 1.42 लाख तक

Tue, 15 Sep 2026 01:29 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Sep 2026 01:29 PM IST
सार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 27 हजार से 1.42 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment 2026: Applications Open for Personal Assistant, Stenographer Posts, Check Eligibility
यूकेएसएसएससी भर्ती - फोटो : AI

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 101 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर से शुरू हो गए हैं। योग्य उम्मीदवार 14 अक्तूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों का चयन पहले 100 अंकों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर होगा। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी और इसे पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में पद की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े विषयों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर रिक्त पदों की संख्या से अधिकतम चार गुना उम्मीदवारों को टाइपिंग और शॉर्टहैंड/डिक्टेशन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा केवल क्वालीफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवेदन के नियम?

  • निजी सहायक: 12वीं पास होना चाहिए। हिंदी शॉर्टहैंड में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग में 4,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे की गति जरूरी है।
  • निजी सहायक (उत्तराखंड न्यायिक एवं विधि अकादमी): 12वीं पास के साथ शॉर्टहैंड और टाइपिंग में एक वर्षीय प्रमाण पत्र/डिप्लोमा होना चाहिए। अंग्रेजी शॉर्टहैंड की गति 100 और हिंदी की 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। टाइपिंग की गति 4,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटे होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर: 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों में शॉर्टहैंड की गति 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग की गति 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-3: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। अंग्रेजी में 80 और हिंदी में 60 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति जरूरी है। साथ ही 3 महीने का एमएस ऑफिस कोर्स होना चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड-2: 12वीं पास होना चाहिए और हिंदी-अंग्रेजी दोनों में शॉर्टहैंड व टाइपिंग का ज्ञान होना जरूरी है। हिंदी शॉर्टहैंड 80 और टाइपिंग 25 शब्द प्रति मिनट, जबकि अंग्रेजी शॉर्टहैंड 80 और टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। एमएस ऑफिस का ज्ञान और कम से कम 3 साल का संबंधित अनुभव भी जरूरी है।
  • आयु सीमा: यूकेएसएसएससी पर्सनल असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 वर्ष निर्धारित है। सभी संबंधित पदों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन करने के लिए अनारक्षित (UR) और उत्तराखंड ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 शुल्क देना होगा। वहीं, उत्तराखंड एससी, एसटी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 150 है। उत्तराखंड के दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को भी 150 आवेदन शुल्क देना होगा।

कितना मिलेगा वेतन?

पद/विभाग वेतनमान वेतन स्तर
पर्सनल असिस्टेंट, वाणिज्यिक कर न्यायाधिकरण 44,900 - 1,42,400 स्तर-07
पर्सनल असिस्टेंट, औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी-नैनीताल 35,400 - 1,12,400 स्तर-06
अन्य सभी पर्सनल असिस्टेंट पद और स्टेनोग्राफर, यूके पब्लिक सर्विस ट्रिब्यूनल 29,200 - 92,300 स्तर-05
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3, उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड 27,200 - 86,100 स्तर-04
स्टेनोग्राफर ग्रेड-2/स्टेनोग्राफर ग्रेड-2, ब्रिजकुल 25,500 - 81,100 स्तर-04

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर भर्ती 2026 से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed