Sarkari Naukri 2020: एनटीपीसी, उत्तर प्रदेश बिजली विभाग, लेखपाल समेत कई जगहों पर नौकरी के शानदार मौके
{"_id":"5fbc88b48ebc3e9b8979182e","slug":"live-sarkari-naukri-updates-2020-today-in-hindi-vacancies-in-npcil-iocl-uppcl-etc-apply-online","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: एनटीपीसी, उत्तर प्रदेश बिजली विभाग, लेखपाल समेत कई जगहों पर नौकरी के शानदार मौके","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 24 Nov 2020 05:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:59 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना होता है। amarujala.com युवाओं के इस सपने को पूरा करने में पूरी मदद करेगा। इसके लिए हम रोज की तरह आपके लिए सरकारी नौकरी की नई अपडेट्स लेकर आए हैं। यहां आपको न सिर्फ राज्य और केंद्र में होने वाली भर्तियों के बारे में पता चलेगा, बल्कि इन नौकरियों कि अधिसूचना लिंक भी दी जाएगी, जिससे उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। तो सरकारी नौकरी की हर अपडेट जानने के लिए हमसे जुड़े रहें। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:53 PM, 24-Nov-2020
प्रेस काउंसिल में युवाओं के लिए नौकरी काशानदार मौका
प्रेस काउंसिल में 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए नौकरी का शानदार मौका है। स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। 18 से 27 वर्ष के बीच की उम्र वाले उम्मीदवार 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
04:39 PM, 24-Nov-2020
UPPCL में भर्तियां, करें आवेदन
UPPCL: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में सरकारी नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है तो आप आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवार हैं। ये नौकरियां जूनियर इंजीनियर के रिक्त पदों के लिए निकाली गईं हैं। इच्छुक उम्मीदवार http://upenergy.in इस वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
03:18 PM, 24-Nov-2020
NTPC में सरकारी नौकरी पाने का मौका
NTPC: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। ये भर्तियां डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
Apply Online
Apply Online
02:05 PM, 24-Nov-2020
राज्य में लेखपाल के पदों पर बंपर भर्तियां
यूपी लेखपाल भर्ती 2020: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में 7882 लेखपालों के पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी ) को प्रस्ताव भेज दिया गया है। इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। आयोग इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
01:40 PM, 24-Nov-2020
10वीं पास युवाओं के लिए मेरिट के आधार पर नौकरी
Modern Coach Factory Vacancy 2020: एमसीएफ ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 01 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। 15 से 24 वर्ष के युवा इस नौकरी के लिए योग्य मान्य होंगे। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
Apply Online
Apply Online
12:37 PM, 24-Nov-2020
स्नातकों के लिए केंद्र सरकार की नौकरी
CPCB Recruitment 2020: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 19 नवंबर, 2020 से ही शुरू हुई है। इसके लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 18 दिसंबर, 2020 से पहले कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।
Apply Online
Apply Online
विज्ञापन
विज्ञापन
11:38 AM, 24-Nov-2020
SAIL: एक इंटरव्यू के आधार पर मिलेगी नौकरी
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) में सरकारी नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर, 2020 से पहले आवेदन करा लें। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवारों के लिए 41 वर्ष अधिकतम आयु निर्धारित की गई है। तो फिर देर किस बात की, आज ही तुरंत करें आवेदन। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके देखें।
10:51 AM, 24-Nov-2020
IOCL में अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां
IOCL में ट्रेड और टेक्नीशियन अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया 23 नवंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नोटिफिकेशन लिंक के माध्यम से पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। 18 से 24 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। एक उम्मीदवार के पास इंजीनियरींग क्षेत्र में डिप्लोमा होना आवश्यक है।बता दें कि उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
IOCL
नोटिफिकेशन लिंक
IOCL
नोटिफिकेशन लिंक
09:16 AM, 24-Nov-2020
Sarkari Naukri 2020: एनटीपीसी, उत्तर प्रदेश बिजली विभाग, लेखपाल समेत कई जगहों पर नौकरी के शानदार मौके
न्यूक्लियर पाॅवर काॅपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्ती स्टिपेण्डियरी ट्रेनी (ST/TM)- ऑपरेटर, मेंटेनर और चालक-सह-पंप ऑपरेटर सह-फायरमैन के रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 24 नवंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। इच्छुुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए एक आखिरी मौका है। आवेदकों के लिए 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25, 27, 28, 30, 32 और 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
नोटिफिकेशन लिंक
(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
(Apply Online)