फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Constable Driver Recruitment 2026: 1,000 Posts, 10th Pass Apply from October 15, Check Eligibility

एमपीईएसबी: एमपी पुलिस में कांस्टेबल चालक की भर्ती, भरे जाएंगे 1000 पद; कब शुरू होगा आवेदन, कौन भर पाएगा फॉर्म?

Wed, 07 Oct 2026 02:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 07 Oct 2026 02:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस कांस्टेबल चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिस जारी किया है। रूलबुक जारी हो चुकी है। भर्ती में 1,000 पद हैं और आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू होगी। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे। पढ़ें पूरी जानकारी...
 

विज्ञापन
MP Police Constable Driver Recruitment 2026: 1,000 Posts, 10th Pass Apply from October 15, Check Eligibility
MP Police Constable Driver Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने गृह (पुलिस) विभाग के लिए पुलिस आरक्षक (चालक) सीधी भर्ती परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत कुल 1,000 पद भरे जाएंगे। इनमें विशेष सशस्त्र बल के 200 और जिला पुलिस बल के 800 पद शामिल हैं। भर्ती केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है। मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की रूलबुक और आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आवेदन कब से शुरू होंगे?

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा की शुरुआत 4 जनवरी 2027 से प्रस्तावित है। 

 
भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया तारीख
आवेदन शुरू 15 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्तूबर 2026
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 3 नवंबर 2026
लिखित परीक्षा 4 जनवरी 2027 से

विज्ञापन
विज्ञापन

1,000 पदों में किस बल के कितने पद?

बल पद
विशेष सशस्त्र बल 200
जिला पुलिस बल 800
कुल 1,000


विशेष सशस्त्र बल के 200 पदों में 150 अनारक्षित वर्ग, 20 पूर्व सैनिक और 30 होमगार्ड के लिए हैं। जिला पुलिस बल के 800 पदों में 600 अनारक्षित वर्ग, 80 पूर्व सैनिक और 120 होमगार्ड के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सामान्य, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है।
  • अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी 8वीं पास होने पर आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अभ्यर्थी के पास भारी मोटर वाहन चलाने का वैध लाइसेंस होना जरूरी है।
  • चयन प्रक्रिया में वाहन चलाने की व्यावहारिक परीक्षा भी होगी, जिसे पास करना अनिवार्य रहेगा।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

  • अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 29 अक्तूबर 2026 के आधार पर होगी।
  • मध्य प्रदेश के सामान्य वर्ग के पुरुष, ईडब्ल्यूएस और दूसरे राज्यों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र 33 वर्ष है।


मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र में छूट के साथ 38 वर्ष तक आवेदन की पात्रता दी गई है।

दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों के लिए क्या नियम?

  • मध्य प्रदेश के स्थायी निवासी नहीं होने वाले अभ्यर्थी केवल अनारक्षित खुले पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • उन्हें मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्गों को मिलने वाले आरक्षण और उम्र संबंधी लाभ नहीं मिलेंगे।
     

कितनी मिलेगी सैलरी?

कांस्टेबल चालक पद के लिए वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 निर्धारित है। शुरुआती तीन वर्षों के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार न्यूनतम वेतनमान का क्रमशः 70%, 80% और 90% स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी लागू होंगे।

लिखित परीक्षा में कितने सवाल आएंगे?

लिखित परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें 100 सवाल होंगे और कुल 100 अंक होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे रहेगी। गलत उत्तर के लिए अंक नहीं काटे जाएंगे।

 

विषय अंक
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान 40
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि 30
विज्ञान एवं सरल अंक गणित 30
कुल 100


परीक्षा के सवाल हिंदी में होंगे और स्तर 8वीं कक्षा के अनुरूप रखा गया है।
 

लिखित परीक्षा के बाद क्या होगा?

लिखित परीक्षा के बाद निर्धारित कटऑफ के आधार पर विज्ञापित पदों के सात गुना तक अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, दस्तावेज जांच और वाहन चलाने की व्यावहारिक परीक्षा होगी।

800 मीटर दौड़ में कितने अंक?

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 40 अंकों की होगी।
  • इसमें 800 मीटर दौड़ शामिल है और अभ्यर्थी को दौड़ के लिए एक अवसर मिलेगा।
  • वाहन चलाने की व्यावहारिक परीक्षा अर्हताकारी होगी।


अंतिम चयन के लिए लिखित परीक्षा के अंक, शारीरिक दक्षता परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षा, दस्तावेज जांच और अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा।

शारीरिक मापदंड क्या हैं?

शारीरिक मापदंड बल और वर्ग के अनुसार अलग-अलग हैं। उदाहरण के लिए जिला पुलिस बल में सामान्य, एससी और ओबीसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और सीना 81 से 86 सेंटीमीटर निर्धारित है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए लंबाई 160 सेंटीमीटर और सीना 76 से 81 सेंटीमीटर है।

विशेष सशस्त्र बल के अलग-अलग वर्गों के लिए भी अलग मापदंड निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित वर्ग का मापदंड नियम पुस्तिका में जरूर देखना चाहिए।

आवेदन शुल्क कितना है?

अभ्यर्थी मंडल शुल्क विभागीय शुल्क कुल परीक्षा शुल्क
सामान्य/अन्य राज्य ₹500 ₹200 ₹700
मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस ₹250 ₹100 ₹350


इसके अलावा ऑनलाइन केंद्र या नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन करने पर निर्धारित पोर्टल शुल्क अलग से देना होगा।

आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अभ्यर्थी को आवेदन के दौरान व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, जाति और निवास संबंधी जानकारी के साथ भारी मोटर वाहन लाइसेंस की जानकारी देनी होगी। आवेदन जमा करने के बाद उसका नंबर और रसीद सुरक्षित रखना जरूरी है। मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की नियम पुस्तिका और आवेदन संबंधी अपडेट उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed