फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NICL Assistant Admit Card 2026 Out, Download Call Letter for August 27 Prelims Exam

NICL Assistant Admit Card: एनआईसीएल असिस्टेंट प्री का एडमिट कार्ड जारी, 27 अगस्त को परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 20 Aug 2026 02:46 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 20 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

NICL Assistant Admit Card 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। परीक्षा 27 अगस्त को ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की मदद से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड की सभी जानकारियां जरूर जांच लें।
 

विज्ञापन
NICL Assistant Admit Card 2026 Out, Download Call Letter for August 27 Prelims Exam
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

NICL Assistant Admit Card 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 20 अगस्त 2026 को असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है और प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनआईसीएल असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी है?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई हर जानकारी ध्यान से जांचनी चाहिए। इसमें किसी तरह की गलती मिलने पर संबंधित अधिकारी से तुरंत संपर्क करना चाहिए। एडमिट कार्ड में आमतौर पर ये जानकारी दी गई है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा के दिन से जुड़े दिशा-निर्देश

भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें कौन सी हैं?

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

 
कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 7 अगस्त 2026
प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 20 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा 30 अक्तूबर 2026
क्षेत्रीय भाषा परीक्षा बाद में घोषित की जाएगी
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी है?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना होगा। इसके साथ पहचान सत्यापन के लिए वैध फोटो पहचान पत्र भी जरूरी होगा।

उम्मीदवार वही मूल और वैध पहचान पत्र लेकर जाएं, जिसका विवरण पहचान सत्यापन के लिए स्वीकार्य हो। पहचान पत्र पर दी गई जानकारी स्पष्ट और मान्य होनी चाहिए। इनमें से कोई वैध फोटो पहचान पत्र ले जाया जा सकता है:

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस


परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

एआईसीएल असिस्टेंट का एग्जाम पैटर्न क्या है?

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती में चयन प्रक्रिया के दो मुख्य चरण हैं। पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा और दूसरा चरण मुख्य परीक्षा है। इसके बाद क्षेत्रीय भाषा परीक्षा भी होती है।

प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड होंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

 
विषय प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी 35 35 20 मिनट
संख्यात्मक क्षमता 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

 

जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
 

एनआईसीएल असिस्टेंट का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए भर्ती (Recruitment) सेक्शन में जाएं।
  • यहां NICL Assistant Admit Card 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
  • मांगी गई जानकारी और कैप्चा कोड भरें।
  • स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी को ध्यान से जांचें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
  • इसकी एक प्रिंटेड कॉपी निकालकर परीक्षा के दिन अपने साथ ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed