फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 Released, Exam on August 22 and 23

RSSB Computer Instructor: आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती का प्रवेश पत्र जारी, 22-23 को होनी है परीक्षा

Wed, 19 Aug 2026 03:48 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 03:48 PM IST
सार

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 22 और 23 अगस्त को होंगी। उम्मीदवार आवेदन नंबर और जन्मतिथि से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RSSB Computer Instructor Admit Card 2026 Released, Exam on August 22 and 23
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

RSSB Computer Instructor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड 19 अगस्त 2026 को जारी किया गया। इससे पहले बोर्ड ने 14 अगस्त 2026 को परीक्षा शहर की जानकारी वाली स्लिप जारी की थी। अब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


दोनों पदों के लिए परीक्षा अलग-अलग तारीखों पर होगी। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 22 अगस्त और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को होगी।

विज्ञापन

कितने पदों के लिए परीक्षा हो रही है?

इस भर्ती का विज्ञापन संख्या 07/2026 है। भर्ती में कुल 3,951 पद हैं।

 
विवरण जानकारी
भर्ती बोर्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर
विज्ञापन संख्या 07/2026
कुल पद 3,951
परीक्षा शहर की स्लिप 14 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड 19 अगस्त 2026
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 22 अगस्त 2026
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा 23 अगस्त 2026
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
नौकरी का स्थान राजस्थान
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

 

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा कब और कितने पेपर में होगी?

दोनों पदों की परीक्षा दो-दो पेपर में होगी। दोनों पेपर एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।

 
परीक्षा तारीख पेपर 1 पेपर 2
बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 22 अगस्त 2026 सुबह 10 से दोपहर 12 बजे दोपहर 3 से शाम 5 बजे
सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 23 अगस्त 2026 सुबह 10 से दोपहर 12 बजे दोपहर 3 से शाम 5 बजे

 

उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख और दोनों पेपरों का समय एडमिट कार्ड पर भी ध्यान से जांच लेना चाहिए।
 
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई होगी। उम्मीदवार इन विवरणों को जरूर जांचें:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन नंबर
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की पाली
  • परीक्षा केंद्र
  • केंद्र का पूरा पता
  • रिपोर्टिंग का समय
  • गेट बंद होने का समय
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश


अगर किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित बोर्ड से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाना होगा?

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी चीजें लेकर जाना अनिवार्य है।

  • प्रिंट किया हुआ प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड
  • मूल आधार कार्ड, जिसमें पूरी जन्मतिथि दर्ज हो
  • 2.5 सेमी × 2.5 सेमी आकार की एक हाल की रंगीन फोटो
  • एक पारदर्शी नीली बॉल पेन


इन दस्तावेजों और जरूरी सामान को परीक्षा से पहले तैयार रखना बेहतर होगा। उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपना परीक्षा शहर, केंद्र का पता, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का समय जरूर देख लें। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आरएसएसबी की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • वेबसाइट पर “Get Admit Card” विकल्प खोलें।
  • कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती से जुड़ा लिंक चुनें।
  • अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • मांगी गई जानकारी जमा करें।
  • स्क्रीन पर आपका RSSB कंप्यूटर टीचर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में अपना नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख और अन्य जानकारी ध्यान से जांचें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसकी साफ प्रिंट कॉपी निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed