फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heavy rain in Nawabganj, light drizzle in the city; harsh sun expected today.

Bareilly News: नवाबगंज में झमाझम, शहर में रिमझिम, आज सताएगी धूप

Thu, 20 Aug 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Nawabganj, light drizzle in the city; harsh sun expected today.
बरेली। हिमाचल पर मंडरा रहे पश्चिमी विक्षाेभ से पहाड़ों पर बारिश जारी है। इससे मैदानी क्षेत्र को भी मिल रही राहत का सिलसिला थमने वाला नहीं। विशेषज्ञ ने बृहस्पतिवार को विक्षोभ कमजोर होने से धूप के साथ कहीं-कहीं रिमझिम और 21 अगस्त से फिर तेज बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 36.3 मिमी बारिश के साथ नवाबगंज में सबसे ज्यादा पानी बरसा। शहर में महज 14 मिमी, आंवला में 9.8 मिमी, बहेड़ी में 5.4 मिमी बारिश हुई। बुधवार दोपहर अनुकूल माहौल बनने पर 1.4 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

बुधवार को दिन भर धूप निकली पर नमी से राहत रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम को बादल मंडराए पर बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। देर रात कुछ इलाकों में रिमझिम हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक 21 अगस्त को राजस्थान की ओर से आगे बढ़ रहे विक्षोभ की वजह से बारिश का नया दौर शुरू होगा। गरज, चमक के साथ बारिश होगी। पारा लुढ़कने से गर्मी और उमस से खासी राहत मिलेगी।


बदलता मौसम बना रहा बीमार, रखें ध्यान
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अंकित मौर्य के मुताबिक, दिन में धूप और शाम को ठंड से लोग सर्द, गर्म और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि बुधवार को अस्पताल के तीन मेडिसिन ओपीडी में करीब चार सौ लोग इलाज के लिए आए। ज्यादातर पेट, सिर, बदन दर्द के अलावा दस्त, उल्टी, जी मिचलाना, गैस, बदहजमी की चपेट में रहे। लोगों को खानपान, जीवनशैली सुधारने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed