फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rekha Verma retains her stature in the BJP Rajesh Agrawal of Bareilly relieved of his post

UP News: भाजपा में रेखा वर्मा का कद बरकरार, बरेली के राजेश अग्रवाल पदमुक्त; जानें राजनीतिक मायने

Wed, 19 Aug 2026 11:10 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 11:10 AM IST
सार

भाजपा की नई टीम में वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। बरेली के राजेश अग्रवाल छह बार विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री रह चुके हैं। वहीं, पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। 

विज्ञापन
Rekha Verma retains her stature in the BJP Rajesh Agrawal of Bareilly relieved of his post
रेखा वर्मा और राजेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की नई टीम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता राजेश अग्रवाल को जगह नहीं मिली है। राजेश अग्रवाल के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद से हटने के बाद बरेली के राजनीतिक हलकों में बस एक ही सवाल है कि भाजपा अब उन्हें कौन सा नया पद या जिम्मेदारी सौंपेगी। हालांकि, पार्टी की तरफ से उनके नए काम को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं, लखीमपुर खीरी के धौरहरा की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखने के लिए पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


राजेश अग्रवाल छह बार विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री रह चुके हैं। नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में उन्हें इस पद से मुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को अतिरिक्त रूप से दी गई है। पार्टी इस कमी को दूर करने के लिए जल्द ही कोई निर्णय ले सकती है। चर्चा है कि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर प्रोन्नत किया जा सकता है। प्रदेश भाजपा की नई टीम में कोषाध्यक्ष का पद अभी खाली है। फिलहाल, संजीव अग्रवाल प्रदेश में सहकोषाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


बढ़ती उम्र मानी जा रही वजह 
राजेश अग्रवाल कुछ ही दिनों में 83 साल के होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के कारण उनसे यह अहम जिम्मेदारी वापस ली गई है। उनके बेटे मनीष अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं और नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। उधर, रेखा वर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए रखना पिछड़ा वर्ग को अपने साथ बनाए रखने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है। पार्टी विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीए की काट को पिछड़ा वर्ग पर मेहरबानी
सपा के पीडीए फार्मूले की काट को भी भाजपा मेहनत कर रही है। रुहेलखंड से सटी धौरहरा सीट की पूर्व सांसद रेखा वर्मा को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है। इसकी वजह रेखा वर्मा का कुर्मी बिरादरी से होना बताया जा रहा है, जो पिछड़ा वर्ग में भाजपा के परंपरागत वोटर माने जाते हैं। इसी तरह पिछले दिनों ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष के रूप में लोध समाज से जुड़े पूरनलाल लोधी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed