फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gang making fake Ayushman cards busted five accused arrested in Bareilly

UP News: बरेली में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 05:44 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 05:44 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने आयुष्मान भारत योजना के फर्जी कार्ड बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड बरामद किए गए। यह गिरोह अपात्र लोगों से 35 से 40 हजार रुपये लेकर कार्ड बनाता था।

विज्ञापन
Gang making fake Ayushman cards busted five accused arrested in Bareilly
एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने किया गिरोह का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भोजीपुरा थाना पुलिस ने आयुष्मान भारत योजना का फर्जी कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। यह गिरोह अपात्र लोगों से 35 से 40 हजार रुपये लेकर फर्जी कार्ड बनाता था और सरकारी योजना से भुगतान भी लेता था। 

विज्ञापन


एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बुधवार को इस मामले का खुलासा किया। नवाबगंज के हरप्रसाद की शिकायत पर यह खेल सामने आया। हरप्रसाद की बेटी के इलाज के लिए बनाए गए फर्जी कार्ड की असलियत ऋषिकेश एम्स में सामने आई थी। आरोपियों ने हरप्रसाद से 47 हजार रुपये लिए थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आधार और राशन कार्ड में छेड़छाड़ करते थे। वे फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार करते थे। इन कार्डों से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अस्पतालों में इलाज कराने का दावा किया जाता था। पुलिस ने इस मामले को संगठित अपराध मानते हुए बीएनएस की धारा 111 भी बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें- UP News: भाजपा में रेखा वर्मा का कद बरकरार, बरेली के राजेश अग्रवाल पदमुक्त; जानें राजनीतिक मायने

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने बुधवार सुबह भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज के पीछे से आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न को गिरफ्तार किया। तलाशी में सात मोबाइल फोन, 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड और छह फर्जी आधार कार्ड मिले। राशन कार्ड की 22 फर्जी छायाप्रतियां और 2700 रुपये भी बरामद हुए। आरोपी मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन मंच के जरिये आधार, राशन और आयुष्मान कार्ड से जुड़ी प्रक्रिया करते थे। उनके खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना समेत विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed