फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Recruitment 2026: Applications Open for 2,306 Patwari, Assistant and Other Vacancies

MPESB Vacancy 2026: एमपी में सहायक, पटवारी समेत 2306 पदों पर भर्ती; कौन कर सकता है अप्लाई? जानें सभी शर्तें

Wed, 19 Aug 2026 02:51 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 19 Aug 2026 02:51 PM IST
सार

MPESB Group 2 Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। MPESB ने सहायक, पटवारी समेत 2,306 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तें जरूर जांच लें।

विज्ञापन
MPESB Recruitment 2026: Applications Open for 2,306 Patwari, Assistant and Other Vacancies
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPESB Group 2 Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने सहायक और अन्य पदों पर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 2,306 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट  esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


एमपीईएसबी ने समूह-02 उपसमूह-04 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न पदों पर कुल 2,306 रिक्तियां भरी जाएंगी।
विज्ञापन


इस भर्ती में कुल 2,306 पद हैं। इनमें 200 पटवारी पद ग्वालियर के भू-संसाधन प्रबंधन विभाग में हैं, जो विशेष रूप से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 2,106 पद अन्य विभागों में हैं। इनमें सहायक ग्रेड-3, कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेक्षक, राजस्व निरीक्षक समेत कई पद शामिल हैं। इन सभी पदों पर भर्ती समूह-2 उपसमूह-4 संयुक्त परीक्षा 2026 के माध्यम से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • उम्मीदवार भारतीय नागरिक और मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।
  • उम्मीदवार के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता के साथ वैध सीपीसीटी स्कोर कार्ड होना चाहिए।
  • जिन उम्मीदवारों ने आवेदन के समय सीपीसीटी परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें नियुक्ति के बाद 3 साल की परिवीक्षा अवधि में इसे पास करना होगा। ऐसा नहीं करने पर नियुक्ति रद्द की जा सकती है।
  • उम्मीदवार के पास सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • इस पद के लिए श्रवण बाधित (EH), चलने-फिरने में असमर्थ (LD) और बहु-विकलांगता (MD) श्रेणी के उम्मीदवार पात्र हैं।
  • दृष्टिबाधित उम्मीदवार पटवारी पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
  • उम्मीदवार का नाम मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है।

आयु सीमा के नियम

पद/श्रेणी आयु सीमा
पटवारी (दिव्यांग) - सभी श्रेणियां 18 से 45 वर्ष
अन्य समूह-2 उपसमूह-4 पद - सामान्य/खुली प्रतियोगिता 18 से 40 वर्ष
मध्य प्रदेश के एससी/एसटी/ओबीसी, सरकारी/निगम/बोर्ड/स्वायत्त निकाय कर्मचारी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवार 18 से 45 वर्ष
ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार आयु सीमा में कोई छूट नहीं

कितना मिलेगा वेतन?

पटवारी पद के लिए वेतनमान 5,200 से 20,200 है। इसमें 2,100 का ग्रेड पे शामिल है। सीधे भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पहले तीन वर्षों तक मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग के 12 दिसंबर 2019 के नियमों के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Group-2 Sub Group-4 Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके अपना लॉगिन अकाउंट बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed