{"_id":"6a85fb6745507f369c0649b4","slug":"air-force-soldier-dies-after-prolonged-illness-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129245-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लंबी बीमारी के बाद वायुसेना जवान का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लंबी बीमारी के बाद वायुसेना जवान का निधन
विज्ञापन
फोटो संख्या:82- वायुसेना के जवान देवेंद्र कुमार को अंतिम सलामी देते सेना के जवान की टुकड़ी--सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। वार्ड-आठ निवासी भारतीय वायुसेना के जवान देवेंद्र कुमार का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के आरआर अस्पताल में निधन हो गया। करीब 40 वर्षीय देवेंद्र कुमार के निधन की खबर मिलते ही कनीना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के साथ क्षेत्रवासियों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया।
देवेंद्र कुमार ने वर्ष 2007 में भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। उन्होंने कनीना के एक निजी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की थी। लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले देवेंद्र कुमार का असमय निधन परिवार और क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।
देवेंद्र कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी वंदना और दो पुत्रों सोमिल (13) व विवान (7) को छोड़ गए हैं। उनके पिता मास्टर सुरेश कुमार हैं। जवान की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से हर किसी की आंखें नम हैं।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद मोहन सिंह ने बताया कि देवेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर दिल्ली से कनीना लाया गया। अंतिम यात्रा उनके वार्ड नंबर आठ स्थित निवास से गीता स्कूल और नहर के समीप से निकाली गई। इसके बाद स्वर्ग आश्रम बाबा लालगिरी आश्रम के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया।