सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Teacher Recruitment 2022 sarkari naukri for 32000 teaching posts by rajasthan govt apply at recruitment.rajasthan.gov.in

Rajasthan Teacher Recruitment 2022: राजस्थान में 32 हजार शिक्षक पदों पर निकलीं भर्तियां, इस तारीख से करें आवेदन 

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 02 Jan 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग द्वारा 32 हजार शिक्षकों के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2020-21 परीक्षा) उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार, इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाकर  उम्मीदवार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 

Rajasthan Teacher Recruitment 2022 sarkari naukri for 32000 teaching posts by rajasthan govt apply at recruitment.rajasthan.gov.in
Rajasthan Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग (आरडीईई) ने 32 हजार पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आरडीईई द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापकों के पदों पर भर्तियां निकली हैं। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट 2020-21 परीक्षा) में योग्य उम्मीदवार लेवल-1 और लेवल-2 के शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग की तरफ से 10 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2022 की रात 12 बजे तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Trending Videos


राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 के तहत शिक्षा एवं विशेष शिक्षा के पदों पर निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र उम्मीदवारों के लिए श्रेणीवार भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है।  इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्राथमिक शिक्षक-गैर अनुसूचित क्षेत्र के 11,940 पदों पर और अनुसूचित क्षेत्र के 3,560 पदों पर भर्ती होगी। वहीं, उच्च प्राथमिक शिक्षा में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 13,865 पदों पर और अनुसूचित क्षेत्र के 2,635 पदों पर भर्तियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


Rajasthan Teacher Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद सभी भर्ती से जुड़े दिशा-निर्देशों को पढ़ें। उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in जाकर अपना एसएसओ आईडी तैयार करना होगा। 
  • उम्मीदवारों को वेबसाइट में ऑनलाइन पंजीकरण से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। 
  • एसएसओ आईडी तैयार होने के बाद उम्मीदवार सभी जानकारियों को आवेदन पत्र में भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे ठीक से जांच लें। 
  • आवेदन पत्र को जांच के बाद उसे जमा कर दें। 
  • अब निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें। 
  • आवेदन शुल्क जमा कराने के बाद आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद उसे डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भी निकाल लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed