सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RBI Grade B Recruitment 2026: Check Eligibility, Application Process and Key Details

RBI Vacancy 2026: भारतीय रिजर्व बैंक में ग्रेड-बी की भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें फॉर्म भरने की शर्तें

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 29 Apr 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार

RBI Grade B Notification 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड-बी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 60 पदों को भरा जाएगा।

RBI Grade B Recruitment 2026: Check Eligibility, Application Process and Key Details
RBI Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

RBI Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड (RBISB) ने 28 अप्रैल 2026 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ग्रेड ‘बी’ भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से सामान्य (General), DEPR और DSIM कैडरों में ग्रेड ‘बी’ (सीधी भर्ती–DR) के अधिकारियों के कुल 60 पद भरे जाएंगे। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक RBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

Trending Videos

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • जनरल (General) पद के लिए किसी भी विषय से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक होना अनिवार्य है, हालांकि SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 50% रखी गई है। यदि किसी ने पोस्ट ग्रेजुएशन की है, तो उसमें 55% अंक होने चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों के लिए इसमें केवल पास होना ही काफी है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ग्रेड ‘B’ (DEPR) यह पद अर्थशास्त्र के जानकारों के लिए है। इकोनॉमिक्स या फाइनेंस में मास्टर डिग्री (PG) होनी चाहिए। कम से कम 55% (SC/ST/PwBD के लिए 50%)। अगर आपने PhD की है या रिसर्च का अनुभव है, तो आपको प्राथमिकता मिलेगी।
  • DSIM (सांख्यिकी विभाग) पद उन उम्मीदवारों के लिए है जो मैथ्स, स्टैटिस्टिक्स या डेटा साइंस जैसे विषयों में माहिर हैं। इसके लिए इन विषयों में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री का होना जरूरी है। यदि किसी ने 4 साल का ग्रेजुएशन कोर्स किया है, तो वे 60% अंकों के साथ इसके लिए पात्र माने जाते हैं। इस विभाग में भी उच्च शिक्षा जैसे PhD करने वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाती है।

इवेंट तारीख
ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान शुरू 29 अप्रैल 2026
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 मई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
Phase-I ऑनलाइन परीक्षा (General) 13 जून 2026
Phase-I परीक्षा (DEPR / DSIM) 14 जून 2026
Phase-II ऑनलाइन परीक्षा (General) 25 जुलाई 2026
Phase-II परीक्षा (DEPR/DSIM) 26 जुलाई 2026

कितना लगेगा रजिस्ट्रेशन फीस?

आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को केवल सूचना शुल्क देना होता है, जो 18% जीएसटी के साथ कुल 118 रुपये है। वहीं सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क मिलाकर 18% जीएसटी सहित 1003 रुपये देना होगा। RBI के कर्मचारियों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क है, यानी उन्हें कोई शुल्क नहीं देना पड़ता।

चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआत में लगभग 78,450 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलती है। इसके अलावा कई भत्ते भी मिलते हैं, जैसे महंगाई भत्ता (DA), विशेष भत्ता, ग्रेड भत्ता, HRA (अगर घर नहीं मिला तो करीब 15%), और अन्य सुविधाएं।

देखें आधिकारिक नोटिस

RBI Grade B 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले RBI की वेबसाइट opportunities.rbi.org.inस rbi.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, “Grade B (DR) 2026” का नोटिफिकेशन चुनें।
  • अब Apply Online पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर, अंगूठा निशान और घोषणा अपलोड करें।
  • फीस ऑनलाइन जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed