सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPESSC BEd Assistant Professor Recruitment 2026 Reopened, Apply by May 27 for 107 Vacancies

UP: सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती का संशोधित नोटिस जारी, पुराने अभ्यर्थियों को भी दोबारा करना होगा आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 28 Apr 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
सार

UPESSC BEd Assistant Professor: यूपीईएसएससी ने बीएड सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई है और परीक्षा 28 जुलाई को होगी। पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को भी दोबारा आवेदन करना होगा, लेकिन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
 

UPESSC BEd Assistant Professor Recruitment 2026 Reopened, Apply by May 27 for 107 Vacancies
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार

UP Assistant Professor Recruitment: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड विषय में सहायक आचार्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू करते हुए संशोधित विज्ञापन संख्या 51 जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी इस नए नोटिफिकेशन के तहत कुल 107 पदों को भरा जाएगा।

Trending Videos


इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन करने की सुविधा 30 मई तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक एनसीटीई रेगुलेशन-2014 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी कर ली थी। यानी केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो निर्धारित समयसीमा तक आवश्यक डिग्री और योग्यता हासिल कर चुके हैं।

इन अभ्यर्थियों को दोबारा करना होगा आवेदन

खास बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आयोग ने उनकी सुविधा के लिए पुराने आवेदन नंबर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेज दिए हैं, ताकि वे आसानी से दोबारा आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

पहले भी विज्ञापित हो चुकी है यह भर्ती

गौरतलब है कि यह भर्ती पहले भी दो बार जारी की जा चुकी थी, लेकिन पात्रता को लेकर विवाद और न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। अब नई पात्रता शर्तों को तय करने के बाद आयोग ने फिर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed