फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC UG Recruitment 2026: 1688 Vacancies, Apply Online, Eligibility and Last Date

रेलवे में सरकारी नौकरी: 12वीं पास के लिए 1688 पद, आरआरबी एनटीपीसी यूजी के लिए आज से करें आवेदन

Thu, 15 Oct 2026 10:30 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 10:30 AM IST
सार

रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 15 अक्तूबर 2026 से शुरू हो रही है। कुल 1,688 रिक्तियां भरी जानी हैं। विस्तृत अधिसूचना जारी हो चुकी है। 12वीं पास उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में चार तरह के पद शामिल हैं। पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
RRB NTPC UG Recruitment 2026: 1688 Vacancies, Apply Online, Eligibility and Last Date
RRB NTPC UG Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026-27 की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना संख्या CEN 07/2026 के तहत कुल 1,688 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास योग्य उम्मीदवार 15 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। इस भर्ती में कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

RRB NTPC UG भर्ती की जरूरी तारीखें

भर्ती से जुड़ी जानकारी

तारीख

नोटिफिकेशन जारी

14 अक्तूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू

15 अक्तूबर 2026

आवेदन की अंतिम तारीख

13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख

15 नवंबर 2026

फॉर्म में सुधार की अवधि

16 से 25 नवंबर 2026

परीक्षा की तारीख

अभी घोषित नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

किन पदों पर कितनी वैकेंसी हैं?

नोटिस के अनुसार, कुल 1,688 पद चार श्रेणियों में बांटे गए हैं।

 
पद का नाम पदों की संख्या
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क 700
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 200
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 600
ट्रेन्स क्लर्क 188
कुल पद 1,688

 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी बताया गया है। हालांकि, पद के अनुसार अंक, टाइपिंग और दूसरी शर्तें अलग हो सकती हैं। आवेदन से पहले विस्तृत अधिसूचना में संबंधित पद की शर्तें जरूर पढ़ें।

अभ्यर्थियों को आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

दी गई जानकारी के अनुसार, आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी ₹500
एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, महिला, दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक ₹250

पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में शामिल होने के बाद शुल्क का कुछ हिस्सा वापस किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹400 और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को ₹250 रिफंड किए जाएंगे।
 

RRB NTPC UG भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती से संबंधित अधिसूचना और आवेदन लिंक खोलें।
  • नए उम्मीदवार के रूप में पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित निर्देशों के अनुसार अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी और पंजीकरण विवरण सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed