फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020: कई राज्य और केंद्र विभागों में चल रही हैं भर्तियां, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Wed, 16 Dec 2020 05:30 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 16 Dec 2020 05:30 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live Updates: गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए सभी मेहनत करते हैं। लेकिन सफलता पाना आसान नहीं होता। नौकरी के लिए  मेहनत और सही मौके की तालाश, दोनों ही बेहद जरूरी हैं। ऐसे में लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय  आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि amarujala.com के नौकरी पेज पर आपको सरकारी विभागों द्वारा जारी किए गए विज्ञापन भी मिल जाएंगे, जिनके माध्यम से आप समय रहते आवेदन कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live Updates in Hindi: Vacancies in BECIL, OSSC, UPSC etc, Apply online
Sarkari Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

05:26 PM, 16-Dec-2020

IARI में फैलोशिप, हाथ से न निकलने पाए मौका

इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीट्यूट (IARI) ने जेआरएफ की पोस्ट के लिए आवेदव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने बेसिक साइंस या प्रोफेशनल कोर्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस फैलोशिप के तहत एक फैलो को 24 प्रतिशत एचआरए के साथ-साथ 31000 रुपये मासिक वेतन भी मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
05:00 PM, 16-Dec-2020

है ये योग्यता तो करें आवेदन, सैलरी 92000 तक

ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (OSSSC) में 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इस नौकरी के लिए 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इससे अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Apply Online
विज्ञापन
04:24 PM, 16-Dec-2020

जिला गाजियाबाद में सरकारी नौकरियां, छूट न जाए मौका

भारत की मिनी नवरत्न कंपनी में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ट्रेनी इंजीनियर, ट्रेनी ऑफिसर समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 16 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो कि 26 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेेशन पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।

Apply Online
03:29 PM, 16-Dec-2020

12वीं पास के लिए NSI कानपुर में नौकरियां

NSI: नेशनल शुगर इंस्टीट्यूड ऑफ इंडिया में ड्रॉट्समैन की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह बेहतरीन मौका है। इतना ही नहीं 80,000 से ज्यादा तक सैलरी भी मिलेगी। इच्छुक उम्मीदवार 28 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
02:43 PM, 16-Dec-2020

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां

UPPCL JE Vacancy 2020-21: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। यूपीपीसीएल ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आंमत्रित किए हैं। 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इन पदों पर 28 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए केवल ऑब्जेक्टिव टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

Apply Online
01:56 PM, 16-Dec-2020

लेक्चरर के पदों पर बंपर भर्तियां, 1.5 लाख तक सैलरी

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) में लेक्चरर के कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2020 तक सक्रिय रहेगी। 21 वर्ष से ऊपर वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 1,50,000 से ज्यादा सैलरी भी मिलेगी। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से तुरंत करें आवेदन।

(Apply Online)
नोटिफिकेशन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 PM, 16-Dec-2020

यूपी विधान सभा में नौकरियां, 12वीं पास के लिए शानदार मौका

UP Legislative Assembly Vacancy: उत्तर प्रदेश में नौकरी करने का यह शानदार मौका है। राज्य की विधान सभा में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 08 दिसंबर से शुरू भी हो चुकी है। यदि आप 21 वर्ष या इससे ऊपर हैं तो आप नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन कर सकते हैं। स्टेनोग्राफर, रिव्यू ऑफिसर, एडिटर समेत कई पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इतना ही नहीं, सभी पदों के लिए अच्छी सैलरी भी निर्धारित की गई है। इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।

(Apply Online)
12:34 PM, 16-Dec-2020

एयरपोर्ट अथॉरिटी में नौकरियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी एएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू चुकी है। खास बात है कि इन पदों पर 60 हजार से लेकर 1 लाख 80 हजार रुपये तक सैलरी निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

Apply Online
11:54 AM, 16-Dec-2020

युवाओं के लिए BHEL में नौकरियां

देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 09 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।

Apply Online
11:20 AM, 16-Dec-2020

केंद्र सरकार की नौकरी, अच्छी सैलरी भी

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), दिल्ली ने कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। मात्र एक इंटरव्यू के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 60,000 से 80,000 तक प्रति महीना सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें। 

Apply Online
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed