फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri BPSC Recruitment 2020 apply for Associate Professor (Mathematics) posts govt jobs

लोक सेवा आयोग दे रहा है नौकरी का बेहतरीन मौका, यहां प्रोफेसर के पद हैं खाली

Tue, 22 Sep 2020 05:36 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 22 Sep 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri BPSC Recruitment 2020 apply for Associate Professor (Mathematics) posts govt jobs

BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार के अंतर्गत राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सह-प्राध्यापक (गणित) के रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे 22 सितंबर से 20 अक्तूबर, 2020 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने से पहले आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। 

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथि : 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 21 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 22 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 20 अक्तूबर, 2020
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 03 नवंबर, 2020

पद का विवरण -
पद का नाम-                    पदों की संख्या- 

सह-प्राध्यापक (गणित)       कुल 07 पद 

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें। 

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।

आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आवेदन अंतिम तिथि 20 अक्तूबर, 2020 तक निश्चित समय के अंदर किए गए मान्य होंगे। किसी भी तरह की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जाएंगे। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed