फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The essence of Radha-Krishna s love, infused into melodies

Mathura News: राधा-कृष्ण के प्रेम का सुरों में घुला रस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The essence of Radha-Krishna s love, infused into melodies
मथुरा। भजनों की सुरमयी धारा में राधा-कृष्ण के प्रेम का रस घुला तो ब्रज लोककला की मनमोहक छटा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धौली प्याऊ रेलवे मैदान में रविवार को ब्रजरज उत्सव की शाम भक्ति, संगीत और संस्कृति के नाम रही। रसिक वैष्णव के ‘ब्रज रस’ भजन कॉन्सर्ट ने ऐसा भक्तिमय समां बांधा कि श्रोता सुरों के साथ झूम उठे। भजनों में राधा-कृष्ण की प्रेममयी लीलाओं की झलक मिली तो पूरा वातावरण ब्रज की आध्यात्मिक परंपरा के रंग में रंगा नजर आया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित उत्सव के तीसरे दिन संगीत की प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बना दिया। रसिक वैष्णव ने अपने भजनों, मन चल रे वृंदावन धाम राधे-राधे गाएंगे श्यामा-श्यामा गाएंगे और आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है...के जरिये ब्रज की भक्ति भावना को स्वर दिए। मधुर धुनों और भावपूर्ण गायन ने श्रोताओं को भावविभोर किया।
विज्ञापन

हर प्रस्तुति के साथ मैदान में मौजूद लोगों के बीच उत्साह और भक्तिभाव का अनूठा संगम दिखाई दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत से ही मंच पर विविध कलाओं की छटा बिखरती रही। ब्रज की ख्यातिप्राप्त कलाकार वंदनाश्री ने शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक भजनों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि को साकार किया। उनकी भावपूर्ण अदाओं और लयबद्ध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। रीना शर्मा ने नृत्य एवं गायन से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि मोहनी कृष्ण दासी के भजनों ने वातावरण में भक्ति की मिठास घोल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरधर गोपाल शर्मा ने लोकनृत्य और गायन के जरिये ब्रज की माटी से जुड़ी लोकपरंपराओं को मंच पर उतारा। वहीं, प्रशांत चतुर्वेदी ने सूफी गायन और भजनों की प्रस्तुति से संगीत के विविध रंग बिखेरे। इन प्रस्तुतियों ने उत्सव को केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि ब्रज की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ने का अवसर भी बनाया।
------------------
सोमवार को लोकनृत्य और रासलीला का आकर्षण
2:30 बजे हकीम सिंह का लोकगीत गायन धौली प्याऊ रेलवे मैदान मथुरा
दोपहर 3:30 बजे गंगा रानी चतुर्वेदी का लोक तान धौली प्याऊ रेलवे मैदान मथुरा
दोपहर 4:30 बजे सरिता यादव का कथक व लोक नृत्य धौली प्याऊ रेलवे मैदान मथुरा
दोपहर 5:30 बजे दानी शर्मा का ब्रज लोक नृत्य/चरकुला, धौली प्याऊ रेलवे मैदान मथुरा
शाम 6 बजे गीता शोध संस्थान के तत्वावधान में स्वामी हरिदास प्रेक्षाग्रह वृंदावन में रासलीला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed