युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका, NHPC ने मांगे हैं आवेदन
NHPC Recruitment 2020 : एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये नियुक्तियां ट्रेनी इंजीनियर (सिविल), ट्रेनी अधिकारी (एचआर), ट्रेनी अधिकारी (वित्त) समेत अन्य रिक्त पदों पर होने जा रही हैं। इन पदों पर उम्मीदवार 28 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। जो आवेदक इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 29 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 28 सितंबर, 2020
पदों का विवरण :
पद का नाम :
ट्रेनी इंजीनियर (सिविल), ट्रेनी अधिकारी (एचआर), ट्रेनी अधिकारी (वित्त) समेत अन्य पद
पदों की संख्या : कुल 86 पद
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर, दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 28 सितंबर, 2020 तक पूरा करें। ध्यान रहे किसी प्रकार कि त्रुटि होने पर आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X