फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agenda of 14 resolutions released; promise made to provide employment to the youth.

Panchkula News: 14 संकल्पों का एजेंडा किया जारी युवाओं को रोजगार देने का वादा

Mon, 26 Oct 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Agenda of 14 resolutions released; promise made to provide employment to the youth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। अग्रवाल सभा पंचकूला के एक नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में प्रधान पद के उम्मीदवार जगमोहन गर्ग ने अपनी टीम के साथ समाजसेवा से जुड़े 14 संकल्पों का एजेंडा जारी किया।
इस दौरान महासचिव पद के उम्मीदवार मुकेश बंसल सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यकारिणी सदस्य पद के निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण गोयल और मनोज अग्रवाल ने भी उनकी टीम को समर्थन देने की घोषणा की। जगमोहन गर्ग ने बताया कि उनके एजेंडे में जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए समिति गठित करने और उनकी पहचान गोपनीय रखने का प्रस्ताव है। समाज की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद देने तथा परिवार में किसी की मृत्यु होने पर तत्काल सहायता और रस्म पगड़ी की व्यवस्था में सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अग्रवाल भवन में पार्किंग, साफ-सफाई, बर्तन और टेंट जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। मेडिकल, इंजीनियरिंग और एमबीए जैसे पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले जरूरतमंद विद्यार्थियों को बिना ब्याज या कम ब्याज पर आर्थिक सहायता देने की योजना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए नौकरी सहायता केंद्र, रोजगार मेले और मार्गदर्शन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया है। छोटे दुकानदारों को व्यापार संबंधी जानकारी और सस्ते कर्ज के विकल्पों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed