सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2026 Registration Closes Today: Apply Now at ssc.gov.in for Graduate Govt Jobs

SSC CGL 2026: एसएससी सीजीएल का फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, ग्रेजुएट अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

SSC CGL 2026: क्या आपने SSC CGL का फॉर्म भर दिया? अगर नहीं, तो तुरंत ये काम निपटा लें, वरना मौका हाथ से निकल जाएगा। आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। कुल 12,256 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
 

SSC CGL 2026 Registration Closes Today: Apply Now at ssc.gov.in for Graduate Govt Jobs
अंतिम तिथि - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

SSC CGL Recruitment 2026: अगर आप कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो बिना एक पल गंवाए तुरंत अप्लाई कर दें। ऑनलाइन आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। इसके बाद अभ्यर्थियों को शायद फॉर्म भरने का कोई मौका ना मिले।



अंतिम समय में वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन होने की समस्या हो सकती है, इसलिए लास्ट मिनट की हड़बड़ी से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 12,256 रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने के लिए सिर्फ आज तक का समय है।
 

महत्वपूर्ण तिथियां

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में आयोजित की जाएगी। वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी तिथियां नीचे टेबल में दी गई हैं:

 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 (रात 11:00 बजे तक)
आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
टियर-1 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि अगस्त–सितंबर 2026
टियर-2 (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) की संभावित तिथि दिसंबर 2026
हेल्पलाइन नंबर 1800 309 3063 (टोल फ्री)

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट (स्नातक) होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अपने फाइनल ईयर में हैं, वे भी कुछ शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं।

 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता
जूनियर सांख्यिकीय अधिकारी (JSO) किसी भी विषय में स्नातक + कक्षा 12 में गणित में कम से कम 60% अंक या स्नातक में सांख्यिकी विषय
सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-2 स्नातक में अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित अनिवार्य/वैकल्पिक विषय
रिसर्च असिस्टेंट (NHRC) स्नातक + मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से 1 वर्ष का शोध अनुभव
अन्य सभी पद किसी भी विषय में स्नातक डिग्री

 

आयु सीमा: विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा 18 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणियों (OBC, SC, ST, PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

एसएससी सीजीएल में सिलेक्शन कैसे होता है?

भर्ती प्रक्रिया में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन टियर-1 और टियर-2 कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। टियर-1 केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जबकि टियर-2 के अंक अंतिम मेरिट में जोड़े जाएंगे। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

 
चरण विवरण टिप्पणी
चरण-1 टियर-1 प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग, टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्टिंग
चरण-2 टियर-2 मुख्य परीक्षा अंतिम मेरिट के लिए अंक शामिल होंगे
अंतिम चरण दस्तावेज सत्यापन पात्रता और दस्तावेज जांच

 

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (Gen/OBC/EWS): 100 रुपये
  • महिलाएं, एससी, एसटी और दिव्यांग (Women/SC/ST/PwD): कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एसएससी की नई वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करें।
  • अगर आपने नए पोर्टल पर 'One Time Registration' नहीं किया है, तो पहले ओटीआर प्रोफाइल बनाएं।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • 'Apply' सेक्शन में जाकर "Combined Graduate Level Examination, 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  •  फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • अपनी लाइव फोटो और सिग्नेचर गाइडलाइंस के अनुसार अपलोड करें।
  • यदि शुल्क लागू है, तो ऑनलाइन माध्यम (UPI, नेट बैंकिंग, कार्ड) से 100 रुपये का भुगतान करें।
  • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed