सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP TET 2026 City Intimation Slip Released at UPESSC, Admit Card to Be Out on June 30

UP TET 2026 City Slip: यूपी टीईटी की सिटी स्लिप जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड; इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

UP TET 2026 City Intimation Slip: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। आयोग ने सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपनी परीक्षा सिटी जान सकते हैं। एडमिट कार्ड कब आएगा और सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका क्या है? पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
 

UP TET 2026 City Intimation Slip Released at UPESSC, Admit Card to Be Out on June 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

UPESSC UP TET 2026 City Slip: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आयोग ने यह स्लिप 22 जून 2026 को जारी की है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कब होगी?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, क्योंकि इससे उन्हें पहले से पता चल जाता है कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होगी।

हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड नहीं समझना चाहिए। इस स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई है। परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा दिवस के दिशा-निर्देश और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां एडमिट कार्ड में उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी टीईटी का एडमिट कार्ड कब आएगा?

आयोग के अनुसार यूपी टीईटी के एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

यूपी टीईटी राज्य की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। यह परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा दो पेपरों में होती है। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है, जबकि पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन

यूपी टीईटी की सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद "UP TET 2026 City Intimation Slip" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सिटी इंटिमेशन स्लिप दिखाई देगी।
  • इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed