{"_id":"6a3920c12f9b1265860ea74c","slug":"a-young-man-was-dragged-by-a-trolley-after-hitting-him-leading-to-his-death-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155831-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टक्कर मारने के बाद ट्रॉले से युवक को घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टक्कर मारने के बाद ट्रॉले से युवक को घसीटा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा (सोनीपत)। इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से आईएमटी क्षेत्र से ड्यूटी समाप्त करने के बाद घर लौट रहा था। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।गुरुग्राम के शिव काॅलोनी निवासी कैलाश चंद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके बेटे बेटे संजय (32) आईएमटी खरखौदा स्थित इमानिया फूड कैंटीन में नौकरी करते थे। वह गांव सोहटी में किराये के मकान में रहते थे। वह रात करीब 9 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर सवा होकर कमरे पर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि जब वह सुजुकी कंपनी के गेट नंबर-10 के सामने पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रॉला के चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए मोड़ दिया और उनके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। ट्राला चालक संजय को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया जिससे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। पिता ट्रॉला चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।