सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Public participation essential in the fight against drugs: Police Commissioner

नशे के खिलाफ लड़ाई में जन भागीदारी आवश्यक : पुलिस आयुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Public participation essential in the fight against drugs: Police Commissioner
फोटो :: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत विद्यार्थि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं प्रभावित करता बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधक बनता है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि उनकी ऊर्जा शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर केंद्रित हो तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
वह युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से सोमवार को हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में नशा मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों और परिचितों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस और सोनीपत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। डीसी ने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव, सामाजिक जिम्मेदारियों तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में सभी को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में कुलपति अशोक कुमार, संयुक्त आयुक्त राजेंद्र कुमार मीणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed