सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fire and sanitation workers have warned of a strike from August 6.

Sonipat News: अग्निशमन और सफाई कर्मियों ने दी छह अगस्त से हड़ताल की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Fire and sanitation workers have warned of a strike from August 6.
फोटो: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में गेट मीटिंग को संबोधित करते कर्मचारी नेता राजाभाई। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्य कमेटी के आह्वान पर नगर निगम कार्यालय व अग्निशमन विभाग कार्यालय में गेट मीटिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों को सरकार के नाम मांगपत्र सौंपकर जल्द मांगों को पूरा करने की मांग उठाई गई।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 6 से 8 अगस्त तक काम बंद कर हड़ताल पर जाएंगे। जिला प्रधान राजीव खत्री ने बताया कि कर्मचारियों ने 8 अप्रैल से 14 मई तक 37 दिनों की हड़ताल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान सरकार के साथ हुई बातचीत में सभी मांगों पर सहमति बनी और 30 जून तक उनका पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया था मगर सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए अभी तक जारी नहीं किया हैं। इससे कर्मियों में रोष है।
विज्ञापन

इस दौरान विजय, उपप्रधान सुनील कुमार, नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा इकाई के प्रधान भारत कंडेरा, राजा भाई, दीपक बोहत, प्रवीण, राहुल, सुनील, अनिल, अजीत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed