फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable 2026 Final Answer Key Released, Check Response Sheet and Marks Till November 17

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026: अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जारी, इस तारीख तक देख सकेंगे रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड

Tue, 03 Nov 2026 05:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 05:49 PM IST
सार

एसएससी ने जीडी कांस्टेबल और असम राइफल्स राइफलमैन भर्ती परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 17 नवंबर 2026 तक इन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC GD Constable 2026 Final Answer Key Released, Check Response Sheet and Marks Till November 17
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में कांस्टेबल (जीडी) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) भर्ती परीक्षा 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने 3 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी के साथ प्रश्नपत्र और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


इससे पहले आयोग ने 12 अक्तूबर 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्नपत्र देख सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक डाउनलोड कर सकेंगे फाइनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट?

एसएससी ने उम्मीदवारों को अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए सीमित समय दिया है।

  • जारी होने की तारीख: 3 नवंबर 2026
  • लिंक सक्रिय होने का समय: शाम 5 बजे
  • अंतिम तारीख: 17 नवंबर 2026
  • लिंक बंद होने का समय: शाम 5 बजे

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपनी उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर लें।

एसएससी जीडी परीक्षा के अंक कैसे चेक करें?

आयोग ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवारों के अंक भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकृत पहचान पत्र और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके स्कोरकार्ड देख सकते हैं। अंक देखने की सुविधा भी 3 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे से 17 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अंक देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा समाप्त होने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड उपलब्ध नहीं होंगे।

इसलिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लेने चाहिए।

  1. अपने रोल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  2. अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करें।
  3. प्रश्नपत्र और रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट निकाल लें।
  4. अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed