फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdgfsd

Noida News: चोरी की बाइक से एनसीआर में स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल

Tue, 03 Nov 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
fdgfsd
चोरी की बाइक से एनसीआर में स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में घायल
विज्ञापन

- फेज-2 पुलिस ने दूसरे आरोपी को दबोचा, चोरी की बाइक, तमंचा और चार मोबाइल फोन बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में चोरी की बाइक से मोबाइल फोन छीनने और वाहन चोरी की वारदात करने वाले दो बदमाशों को फेज-2 थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ में मध्य प्रदेश निवासी अमन चतुर्वेदी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथी आकाश यादव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, चार मोबाइल फोन, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।

एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात फेज-2 थाना पुलिस दादरी मेन रोड पर ग्राम भंगेल के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सलारपुर की ओर से नाले के किनारे वाली सड़क पर एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय अचानक बाइक मोड़कर श्मशान घाट सर्विस रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इसके बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अमन चतुर्वेदी के पैर में गोली लग गई। उसका साथी आकाश यादव मौके पर ही पकड़ा गया। घायल अमन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद बाइक भी ईकोटेक-2 थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस अब बरामद चारों मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed