फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   felicitation ceremony was held in Greater Noida for candidates selected for UP Home Guards

'तानों को बनाया ताकत': ग्रेनो में चयनित यूपी होमगार्ड हुए सम्मानित, महिलाओं ने बताई संघर्ष की अपनी-अपनी कहानी

Tue, 03 Nov 2026 06:46 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 03 Nov 2026 06:46 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में परिवार और रिश्तेदारों के तानों को अपनी ताकत बनाकर महिला अभ्यर्थियों ने होमगार्ड भर्ती में मुकाम हासिल किया है। अब वही लोग उन पर गर्व कर रहे हैं, जिन्होंने कभी उनका हौसला तोड़ा था। इस सफलता से उनके परिवार का नजरिया भी बदल गया है।

विज्ञापन
felicitation ceremony was held in Greater Noida for candidates selected for UP Home Guards
यूपी होमगार्ड में चयनित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में चयनित अभ्यर्थियों का रोजगार विद अंकित ( आरडब्ल्यूए) द्वारा सम्मानित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अलग-अलग जिले से लोग पहुंचे हैं। इनमें चयनित अभ्यर्थियों ने अपने सेलेक्शन के बारे में जानकारी दी। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लोग पहुंचे हैं। 

विज्ञापन




यहां पहुंची महिला अभ्यर्थियों ने बताया कि कभी परिवार और रिश्तेदारों के ताने सुनकर आंखों में आंसू आ जाते थे। उनकी बातों से हौसला टूटता था, लेकिन मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा था। इसी जज्बे को ताकत बनाकर होमगार्ड भर्ती-2025 में चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी जगह बनाई है। कभी जिन लोगों के तानों से परेशान होकर वे आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही थीं, आज वही रिश्तेदार और परिवार के सदस्य उनकी सफलता पर गर्व कर रहे हैं। अब ताने देने के बजाय उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


चयनित महिला अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके लिए यह मुकाम हासिल करना आसान नहीं था। परिवार और रिश्तेदारों के बीच अक्सर लड़कियों के भविष्य, नौकरी की तैयारी और घर से बाहर निकलकर मेहनत करने को लेकर सवाल उठाए जाते थे। कई बार उन्हें यह सुनना पड़ता था कि इतनी मेहनत करने के बाद भी क्या हासिल होगा। इन बातों से निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। शारीरिक दक्षता और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास किया। कई बार मुश्किलें आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के मुताबिक, शुरुआत में उनके फैसले और मेहनत पर सवाल उठाने वाले लोग अब उनकी सफलता की मिसाल दे रहे हैं। परिवार के सदस्य अब आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। रिश्तेदार भी फोन कर बधाई दे रहे हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। घर में अब उनके काम और मेहनत की चर्चा होती है। 


महिला अभ्यर्थियों का कहना है कि सफलता मिलने के बाद सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि परिवार का नजरिया बदल गया है। अब बेटियों की मेहनत और काबिलियत को समझा जा रहा है। उन्होंने अन्य युवतियों को भी संदेश दिया कि दूसरों की बातों से अपना लक्ष्य न बदलें। मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आज मिलने वाले ताने कल आपकी सफलता के बाद तारीफ में बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed