सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer 2025 Result and FRTA Declared; Mandatory Sliding Process from June 19 to 22

SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर का रिजल्ट जारी, पहली टेंटेटिव एलोकेशन सूची में 1,711 को मिली जगह

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC Stenographer 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ भर्ती 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। प्रथम चरण की अस्थायी आवंटन सूची में कुल 1,711 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जबकि ग्रेड ‘सी’ की 4 एसटी सीटें रिक्त रह गई हैं।आयोग ने इस बार 'स्लाइडिंग मैकेनिज्म' को लागू किया है।

 

SSC Stenographer 2025 Result and FRTA Declared; Mandatory Sliding Process from June 19 to 22
SSC Stenographer 2025 Result - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार

SSC Stenographer 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ग्रेड ‘डी’ परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर प्रथम चरण की अस्थायी आवंटन सूची (FRTA) अपलोड कर दी है। यह आवंटन उम्मीदवारों की मेरिट और उनके द्वारा ऑनलाइन भरे गए विभागीय वरीयता क्रम के आधार पर किया गया है।



आयोग के अनुसार अंतिम आवंटन प्रक्रिया में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया गया जिन्होंने 5 मई से 8 मई 2026 के बीच ऑनलाइन विकल्प और विभागीय प्राथमिकताएं जमा की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने उम्मीदवारों की सिफारिश की गई?

ग्रेड ‘सी’ के तहत: कुल 232 रिक्तियों में से 228 उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई है। योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण एसटी (ST) श्रेणी की 4 रिक्तियां खाली रह गई हैं।

ग्रेड ‘डी’ के तहत: कुल 1,483 रिक्तियों के मुकाबले सभी 1,483 उम्मीदवारों की सफलतापूर्वक सिफारिश की गई है। आरक्षित वर्ग (EWS, SC, ST, OBC) के कई मेधावी उम्मीदवारों ने अनारक्षित (UR) मानक पर क्वालीफाई किया है।

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती का स्किल टेस्ट कितने अभ्यर्थियों ने दिया था?

  • स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के स्किल टेस्ट के लिए कुल 8,624 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया था, जिनमें से 4,907 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ के स्किल टेस्ट के लिए 22,456 अभ्यर्थी पात्र घोषित हुए थे, जिसमें से 12,564 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


अंतिम आवंटन प्रक्रिया के लिए केवल उन 10,132 अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार किया गया है, जिन्होंने 5 मई से 8 मई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से अपना "ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस" (विकल्प-सह-वरीयता) सबमिट किया था।

विज्ञापन

कल से शुरू होगी स्लाइडिंग मैकेनिज्म प्रक्रिया

खाली सीटों को पूरी तरह भरने और योग्य उम्मीदवारों को बेहतर अवसर देने के लिए आयोग ने इस बार 'स्लाइडिंग मैकेनिज्म' को लागू किया है। इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार उपलब्ध उच्च प्राथमिकता वाले विभाग में स्थानांतरण का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।


सभी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को 19 जून 2026 से 22 जून 2026 के बीच एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपनी स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए स्थान, तिथि और समय (स्लॉट) का चयन करना होगा।

अभ्यर्थियों को 1 और 2 जुलाई 2026 को आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional Offices) में शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा।

 
प्रक्रिया तिथि
स्लॉट चयन 19 जून से 22 जून 2026
भौतिक उपस्थिति 1 और 2 जुलाई 2026



यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित नहीं होता है, तो उसे अनुपस्थित मानकर अंतिम चयन सूची से पूरी तरह बाहर कर दिया जाएगा।

SSC Stenographer C & D 2025 FRTA PDF Download

टाई-ब्रेकिंग के लिए इस्तेमाल किया क्या नियम?

यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल अंक समान होने पर टाई-ब्रेकिंग नियम इस प्रकार लागू होता है:

  1. Part-III (English Language & Comprehension) में अधिक अंक
  2. Part-II (General Awareness) में अधिक अंक
  3. अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता
  4. नाम के वर्णानुक्रम (Alphabetical Order) के आधार पर निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed